Home rss business hindi 13% से ज्यादा टूटे शेयर, ₹12,951 करोड़ में किया था विदेशी कंपनी...

13% से ज्यादा टूटे शेयर, ₹12,951 करोड़ में किया था विदेशी कंपनी खरीदने का ऐलान; ये है पूरा मामला

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सोलर इंडस्ट्रीज सोलर इंडस्ट्रीज (Solar Industries) के शेयरों में मंगलवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिली। कंपनी की ओर से दक्षिण अफ्रीका की ओम्निया होल्डिंग्स (Omnia Holdings) को करीब ₹12,951 करोड़ में खरीदने की घोषणा के बाद शेयर लगभग 13.75% तक टूटकर NSE पर ₹19,225 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। यह डील पूरी तरह कैश में होगी और इसके लिए जरूरी रेगुलेटरी मंजूरी और ओम्निया के शेयरधारकों की स्वीकृति लेनी होगी। बाजार की शुरुआती प्रतिक्रिया से संकेत मिलता है कि निवेशक इतने बड़े कैश आउटफ्लो को लेकर सतर्क हैं।

₹12,951 करोड़ में खरीदेगी विदेशी कंपनी

कंपनी के मुताबिक सोलर इंडस्ट्रीज (Solar Industries) की पूर्ण स्वामित्व वाली स्टेप-डाउन सब्सिडियरी सोलर SA इंवेस्टमेंट (Solar SA Investments), ओम्निया (Omnia) के सभी बकाया शेयर करीब 1.355 अरब डॉलर यानी ₹12,951 करोड़ में खरीदेगी। इस अधिग्रहण के पूरा होने के बाद ओम्निया को JSE (Johannesburg Stock Exchange) और A2X मार्केट से डीलिस्ट किया जाएगा। कंपनी को उम्मीद है कि यह सौदा 2027 की शुरुआत से मध्य अवधि के बीच पूरा हो सकता है। हालांकि, अंतिम समय नियामकीय और प्रतिस्पर्धा संबंधी मंजूरियों पर निर्भर करेगा।

सोलर इंडस्ट्रीज ने क्या कहा?

सोलर इंडस्ट्रीज (Solar Industries) का कहना है कि ओम्निया (Omnia) के साथ जुड़ने से उसका ग्लोबल कमर्शियल एक्सप्लोसिव्स और ब्लास्टिंग सॉल्यूशंस कारोबार काफी मजबूत होगा। कंपनी को टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, सप्लाई चेन और ग्राहक नेटवर्क में फायदा मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर ओम्निया (Omnia) का BME कारोबार माइनिंग सेक्टर के लिए ब्लास्टिंग सिस्टम, एक्सप्लोसिव्स और अन्य समाधान उपलब्ध कराता है। सोलर (Solar) के लिए यह डील अफ्रीका समेत कई महत्वपूर्ण माइनिंग मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का बड़ा कदम है।

MD और CEO ने कही ये बड़ी बात

सोलर इंडस्ट्रीज (Solar Industries) के MD और CEO मनीष नुवाल के मुताबिक, ओम्निया (Omnia) का BME ब्रांड इलेक्ट्रॉनिक इनिशिएशन सिस्टम, अमोनियम नाइट्रेट मैन्युफैक्चरिंग और एडवांस्ड ब्लास्टिंग टेक्नोलॉजी के सेक्टर में मजबूत स्थिति रखता है। दोनों कंपनियों की क्षमताओं के एंटीग्रेशन से सोलर को एक अधिक इंटीग्रेटेड ग्लोबल ब्लास्टिंग प्लेटफॉर्म बनाने में मदद मिल सकती है। कंपनी का मानना है कि इससे नए ग्राहकों तक पहुंच बढ़ेगी और भविष्य में ऑपरेशनल एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है।

दक्षिण अफ्रीका में विस्तार

यह सोलर इंडस्ट्रीज (Solar Industries) का दक्षिण अफ्रीका में विस्तार की दिशा में अगला बड़ा कदम है। साल 2024 में कंपनी ने प्रोब्लास्ट का अधिग्रहण किया था, जो ओपन-कास्ट माइनिंग, ड्रिलिंग, ब्लास्टिंग और एक्सप्लोसिव्स सर्विसेज से जुड़ी दक्षिण अफ्रीकी कंपनी है। अब ओम्निया (Omnia) की खरीद से सोलर (Solar) की अफ्रीका में मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और ऑपरेशनल क्षमता और बढ़ने की उम्मीद है। ओम्निया (Omnia) ने वित्त वर्ष 2026 में 1.41 अरब डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया था।

आज का शेयर परफॉर्मेंस

सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड (Solar Industries India Ltd) के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिली। NSE पर SOLARINDS का शेयर ₹19,225 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले ₹3,065 यानी 13.75% नीचे है। इतनी तेज गिरावट के बाद स्टॉक पर बिकवाली का दबाव साफ नजर आ रहा है। खास बात यह है कि यह गिरावट कंपनी की ₹12,951 करोड़ की Omnia Holdings अधिग्रहण डील की घोषणा के बाद आई है, ऐसे में निवेशक इस बड़े कैश आउटफ्लो और डील के संभावित असर को लेकर सतर्क दिखाई दे रहे हैं।

5 साल में करीब 926% का रिटर्न

हालांकि, बड़े अधिग्रहण के बाद शेयर में आई तेज गिरावट को निवेशकों के लिए नजरअंदाज करना आसान नहीं है। सोलर इंडस्ट्रीज (Solar Industries) के शेयर ने इस कैलेंडर ईयर में अब तक करीब 67%, 1 साल में 40.78%, 3 साल में 338% और 5 साल में करीब 926% का रिटर्न दिया है। इसलिए मौजूदा गिरावट को केवल कंपनी के फंडामेंटल में कमजोरी के तौर पर देखना सही नहीं होगा। डील की कीमत, कैश खर्च और भविष्य में इससे मिलने वाला फायदा भी महत्वपूर्ण होगा। निवेशकों को आगे कंपनी की फंडिंग, कर्ज, अधिग्रहण पूरा होने और ओम्निया (Omnia) के कारोबार के योगदान पर नजर रखनी चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN