Home rss business hindi 13 अक्टूबर से ओपन हो रहा है यह IPO, प्राइस बैंड 258...

13 अक्टूबर से ओपन हो रहा है यह IPO, प्राइस बैंड 258 – 271 रुपये; GMP ने किया गदगद

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • HD Fire Protect IPO रिटेल निवेशकों के लिए 13 अक्टूबर को खुल जाएगा
  • निवेशकों के पास 16 अक्टूबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा
  • ग्रे मार्केट में भी कंपनी की स्थिति काफी मजबूत है

HD Fire Protect IPO Details: अगले हफ्ते कई कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इन कंपनियों में से एक एचडी फायर प्रोटेक्ट भी है। कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। बता दें, एचडी फायर प्रोटेक्ट आईपीओ 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक ओपन रहेगा।

कितना बड़ा है आईपीओ

इस आईपीओ का साइज 712.31 करोड़ रुपये का है। कंपनी का इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। यानी मौजूदा निवेशक की आईपीओ में शेयरों को बेच रहे हैं। कंपनी कोई भी नया शेयर नहीं जारी करेगी। बता दें, इसका मतलब हुआ कि आईपीओ से जुटाया पैसा इनवेस्टर्स के पास चला जाएगा। कंपनी की ग्रोथ में वह इस्तेमाल नहीं होगा।

इस समय कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत की है। जोकि आईपीओ के बाद घटकर 85 प्रतिशत हो जाएगी। कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत होगी।

कितना है प्राइस बैंड (HD Fire Protect Price band)

एचडी फायर प्रोटेक्ट आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 258 रुपये से 271 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने 55 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14905 रुपये का दांव लगाना ही होगा। बता दें, आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी।

किसके लिए कितना हिस्सा रिजर्व

आईपीओ में क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रखा जाएगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत और एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।

ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति मजबूत (HD Fire Protect GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 73 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 26 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। 7 अक्टूबर को आईपीओ का जीएमपी 80 रुपये प्रति शेयर था।

क्या करती है कंपनी

इस कंपनी की स्थापना 1997 में हुई थी। कंपनी प्रोटेक्शन इक्विपमेंट बनाती है। यह इस सेक्टर में देश की अग्रणी कंपनियों में से एक है। 30 जून 2026 तक के डाटा के अनुसार कंपनी में 279 पर्मानेंट कर्मचारी और 253 कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर थे। बता दें, इस कंपनी के पास महाराष्ट्र के जलगांव और थाणें दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सप्र्टस की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN