Source :- LIVE HINDUSTAN
जॉन कॉकरिल इंडिया के शेयर ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को 20% की तूफानी तेजी के साथ 9,113.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी को 1300 करोड़ रुपये का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग कंपनी जॉन कॉकरिल इंडिया लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई है। जॉन कॉकरिल इंडिया के शेयर अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 20 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 9113.25 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 दिन में जॉन कॉकरिल इंडिया के शेयरों में 36 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। वहीं, एक महीने में इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 79 पर्सेंट चढ़ गए हैं। एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद जॉन कॉकरिल इंडिया के शेयरों में यह तेजी आई है।
1300 करोड़ रुपये का मिला है ऑर्डर
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग कंपनी जॉन कॉकरिल इंडिया और इसकी पूर्ण मालिकाना हक वाली इकाई जॉन कॉकरिल मेटल इंटरनेशनल एसए को जेएसडब्ल्यू विजयनगर मेटालिक्स से एक कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह ऑर्डर एक सीआरएनओ (CRNO) प्रोजेक्ट के लिए है। इस प्रोजेक्ट में सीआरएनओ प्रोजेक्ट के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, बिल्डिंग सुपरविजन और अनीलिंग की कमीशनिंग का काम है। इस कॉन्ट्रैक्ट की अनुमानित वैल्यू 1250-1300 करोड़ रुपये है। जॉन कॉकरिल इंडिया ने मंगलवार को बताया कि JSW विजयनगर मेटालिक्स ने कंपनी और इसकी पूर्ण मालिकाना हक वाली इकाई जॉन कॉकरिल मेटल इंटरनेशनल एसए को एक सीआरएनओ प्रोजेक्ट के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इस ऑर्डर को मई 2026 से 36 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है।
करीब 200% उछल गए हैं मल्टीबैगर कंपनी के शेयर
जॉन कॉकरिल इंडिया (John Cockerill India) के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से करीब 200 पर्सेंट उछल गए हैं। जॉन कॉकरिल इंडिया के शेयर 20 जून 2025 को 3150 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 3 जून 2026 को 9113.25 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी का मार्केट कैप भी बुधवार को 4,499 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
5 साल में 1000% उछले हैं कंपनी के शेयर
जॉन कॉकरिल इंडिया (John Cockerill India) के शेयर पिछले 5 साल में करीब 1000 पर्सेंट चढ़ गए हैं। इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग कंपनी जॉन कॉकरिल इंडिया के शेयर 4 जून 2021 को 828.60 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 3 जून 2026 को 9,113.25 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले चार साल में कंपनी के शेयरों में 642 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में कंपनी के शेयर 332 पर्सेंट उछले हैं। पिछले एक साल में जॉन कॉकरिल इंडिया के शेयरों में 142 पर्सेंट की तेजी आई है। पिछले 10 साल में जॉन कॉकरिल इंडिया के शेयरों में 2170 पर्सेंट की तूफानी तेजी आई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







