Source :- LIVE HINDUSTAN
टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयर 2 महीने में 75% उछल गए हैं। वोडाफोन आइडिया के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान करीब 7% चढ़कर 15.08 रुपये पर पहुंच गए।
घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट के बाद भी बुधवार को टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में गजब की तेजी आई। वोडाफोन आइडिया के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान करीब 7 पर्सेंट की तेजी के साथ 15.08 रुपये पर पहुंच गए। वोडाफोन आइडिया के शेयर 20 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर सितंबर 2024 के बाद से अपने हाइएस्ट लेवल पर जा पहुंचे। क्रिसिल रेटिंग्स के बाद हाल में इकरा ने भी वोडाफोन आइडिया की क्रेडिट रेटिंग अपग्रेड की है और आउटलुक को रिवाइज्ड किया है।
2 महीने में 75% चढ़ गए हैं वोडाफोन आइडिया के शेयर
टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयर पिछले 2 महीने में 75 पर्सेंट उछल गए हैं। वोडाफोन आइडिया के शेयर 2 अप्रैल 2026 को 8.58 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 15.08 रुपये पर पहुंच गए। पिछले एक महीने में वोडाफोन आइडिया के शेयरों में 45 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक साल में टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयर 121 पर्सेंट चढ़ गए हैं। टेलिकॉम कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को 1,62,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। वोडाफोन आइडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 6.12 रुपये है।
इकरा ने अपग्रेड की वोडाफोन आइडिया की रेटिंग
रेटिंग एजेंसी इकरा (ICRA) ने टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया की रेटिंग को अपग्रेड करके A- कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने पहले कंपनी को BBB रेटिंग दी थी। ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस सिटी ने भी वोडाफोन आइडिया के स्टॉक पर हाई रिस्क रेटिंग हटा दी है और टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 17 रुपये कर दिया है। अपने लेटेस्ट नोट में सिटी रिसर्च ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों पर अपनी रेटिंग को ‘बाय-हाई रिस्क’ से ‘बाय’ कर दिया है।
21 एनालिस्ट्स में से 3 ने दी है कंपनी के शेयरों को बाय रेटिंग
वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का कवरेज करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 3 ने कंपनी के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। वहीं, 8 एनालिस्ट ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों को होल्ड रेटिंग दी है। 10 एक्सपर्ट्स ने टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों को सेल रेटिंग दी है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है। वोडाफोन आइडिया को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 51,970 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। कंपनी को एक साल पहले की समान अवधि में 7,166 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







