Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/01/1200x900/akshay_kumar_01_08_1785590873167_1785590877356_2b62774e-16e5-4e4e-9a3d-8d807e16aadd.pngअक्षय कुमार और डायरेक्टर अनीस बज्मी 15 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं। इस बीच अनीस बज्मी ने कहा कि अक्षय कुमार के साथ काम करना आसान है, लेकिन सुबह काम करना पूरी यूनिट के लिए थोड़ा चुनौती वाला है।
अक्षय कुमार और अनीस बज्मी की जोड़ी 15 साल बाद वापसी करने जा रही है। अनीस बज्मी अक्षय कुमार के साथ एक कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम है केरलम है। ये फिल्म इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज से पहले अनीस बज्मी ने बताया कि अक्षय कुमार के साथ काम करना कैसा होता है। उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करना आसान होता है, लेकिन सुबह काम करना पूरी यूनिट के लिए थोड़ा चुनौती वाला है।
जूम से खास बातचीत में अनीस बज्मी ने बताया कि कैसे एक बार अक्षय कुमार के वर्किंग शेड्यूल की वजह से एक गलतफहमी हो गई थी। अक्षय कुमार को सुबह के वक्त काम करने के लिए जाना जाता है। कई बार एक्टर्स बता चुके हैं कि अक्षय कुमार फिल्म सेट पर सुबह शूट करते हैं और फिर शाम को टाइम से पैकअप करते हैं।
अक्षय कुमार के साथ काम करना आसान
अनीस ने कहा कि अक्षय कुमार बहुत अनुशासित हैं और उनके साथ काम करना आसान है। हालांकि, उन्होंने ये भी माना की सुबह जल्दी शूटिंग शुरू करना बाकी यूनिट के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि जल्दी काम शुरू करने का मतलब समय पर काम खत्म करना भी है, जिससे सभी को फायदा हो।
अक्षय के शेड्यूल की वजह से हुई थी गलतफहमी
अनीस ने बताया कि कैसे अक्षय के इसी अनुशासन की आदत की वजह से एक बार उन्हें गलतफहमी हो गई थी। उन्होंने बताया, “एक बार अक्षय ने उन्हें 6 बजे मिलने के लिए कहा, तो मैंने सोचा शाम के 6 बजे। फिर मुझे उनका फोन आया और उन्होंने कहा कि वो मेरा इंतजार कर रहे हैं। मैंने कहा ये अभी सुबह के पांच बज रहे हैं, आप कहां मेरा इंतजार कर रहे हैं।”
जब अक्षय ने 10 दिनों तक रात में किया शूट
अनीस ने कहा कि फिर उन्होंने एहसास हुआ कि अक्षय कुमार ने उन्हें शाम को नहीं सुबह मिलने के लिए बुलाया था। उसके बाद अनीस तैयार हुए और उनसे मिलने गए। अनीस ने ये भी कहा कि अक्षय कुमार ने उनके लिए अपने सुबह शूट करने वाले रूल को भी बदला है। एक्टर ने अनीस के लिए 10 दिनों तक रात में शूटिंग की थी।
केरलम की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन नजर आएंगी। विद्या बालन और अक्षय कुमार भूल भुलैया में साथ नजर आए थे। अनीस बज्मी और अक्षय कुमार ने सिंग इज किंग (2008), वेलकम(2007) और थैंक्यू (2011) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




