Home - 15.6 इंच डिस्प्ले और 16GB रैम वाला धांसू लैपटॉप लाया ब्रांड, भारत...

15.6 इंच डिस्प्ले और 16GB रैम वाला धांसू लैपटॉप लाया ब्रांड, भारत का पहला जिसमें यह प्रोसेसर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Asus ने भारत में नए Vivobook 15 (2026) लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप Intel Core 5 Series 3 प्रोसेसर के साथ आता है। दावा है कि यह भारत का पहला लैपटॉप है जिसमें इस चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। देखें कीमत और खासियत

Asus ने भारत में नए Intel Core 5 Series 3 प्रोसेसर वाला Vivobook 15 (2026) लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह देश का पहला लैपटॉप है जिसमें इस चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह नया मॉडल रोजमर्रा के इस्तेमाल करने वालों के लिए है और इसमें AI-रेडी हार्डवेयर, 15.6-इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 16GB DDR5 रैम और 512GB एसएसडी जैसे फीचर्स भी हैं। लॉन्च के साथ ही, Asus ने अपने लैपटॉप पोर्टफोलियो पर Prime Day और Flipkart GOAT Sale के ऑफर की भी घोषणा की है और नए TUF Gaming A15 को भी पेश किया है। चलिए डिटेल में जानते हैं इसकी कीमत, खासियत और ऑफर के बारे में सबकुछ…

इतनी है Asus Vivobook 15 की कीमत

Asus Vivobook 15 (2026) की कीमत 33 प्रतिशत छूट के बाद इसकी एमआरपी 1,59,990 रुपये के मुकाबले 1,07,990 रुपये है। इसे अमेजन प्राइम डे सेल और फ्लिपकार्ट GOAT सेल के हिस्से के रूप में विशेष रूप से अमेजन और फ्लिपकार्ट के माध्यम से बेचा जाएगा। ग्राहक नौ महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का भी लाभ ले सकते हैं। कंपनी ने नए लैपटॉप को कूल सिल्वर, क्वाइट ब्लू और टेरा कोट्टा जैसे कलर्स में लॉन्च किया है।

कंपनी ने Amazon पर प्राइम डे स्पेशल के तौर पर Asus TUF गेमिंग A15 भी पेश किया है। लैपटॉप ग्रेफाइट ब्लैक में उपलब्ध है और इसकी एमआरपी 1,55,990 रुपये है। यह 24 प्रतिशत छूट के बाद 1,18,990 रुपये की लॉन्च कीमत पर उपलब्ध होगा।

चलिए एक जानते हैं लैपटॉप में क्या खास है

Asus Vivobook 15 (2026) में 15.6 इंच का फुल-एचडी एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है। यह इंटेल कोर 5 सीरीज 3 चिपसेट से लैस है जिसमें एक इंटीग्रेटेड इंटेल एआई बूस्ट एनपीयू है जो एआई वर्कलोड के लिए 16 टॉप्स तक देने में सक्षम है। लैपटॉप 16GB DDR5 रैम और 512GB PCIe 4.0 SSD के साथ आता है। लैपटॉप में बिल्ट-इन प्राइवेसी शटर के साथ एक एचडी वेबकैम है। कनेक्टिविटी के लिए, वीवोबुक 15 (2026) वाई-फाई 6 को सपोर्ट करता है। कंपनी ने फिलहार नए लैपटॉप की बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग डिटेल की जानकारी नहीं दी है।

1.7 किलोग्राम वजनी नए आसुस वीवोबुक 15 (2026) लैपटॉप में एक लाइटवेट चेसिस है, जो MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड को पूरा करती है। इसमें एक डेडिकेटेड ‘कोपायलट की’ के साथ एक बैकलिट कीबोर्ड और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा, नया लॉन्च किया गया Asus TUF गेमिंग A15 AMD Ryzen 7 8845HS प्रोसेसर से लैस है, जिसे 4GB ग्राफिक्स मेमोरी के साथ एनवीडिया जीफोर्स RTX 3050 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 15.6 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 16GB DDR5 रैम और 512GB PCIe 4.0 NVMe एसएसडी स्टोरेज है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN