Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयर सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए
- कंपनी के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 15% की तेजी के साथ 599.70 रुपये पर पहुंच गए हैं
- दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया का एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज पर बड़ा दांव है
आयरन एंड स्टील प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 15 पर्सेंट के उछाल के साथ 599.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को अपने रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचे हैं। दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया का एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज पर बड़ा दांव है। कचोलिया के पास कंपनी के 30 लाख से ज्यादा शेयर हैं। एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज ने कैपेसिटी बढ़ाने समेत एक्सपैंशन प्लान्स पर विचार करने की घोषणा की है।
6 महीने में 100% से ज्यादा उछल गए हैं एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयर
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज (Aeroflex Industries) के शेयरों में पिछले 6 महीने में 100 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयर 13 अप्रैल 2026 को 289.45 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 12 अक्टूबर 2026 को 599.70 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 3 महीने में एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयरों में 40 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।
52 हफ्ते के निचले स्तर से 260% से ज्यादा चढ़ गए कंपनी के शेयर
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज (Aeroflex Industries) के शेयर अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर से 260 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। आयरन एंड स्टील प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयर 23 जनवरी 2026 को 157.85 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 12 अक्टूबर 2026 को 599.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 240 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।
एक्सपैंशन प्लान्स पर विचार करेगी कंपनी
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज ने शनिवार 10 अक्टूबर 2026 को बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 14 अक्टूबर 2026 को मीटिंग होगी, जिसमें बोर्ड कैपेसिटी बढ़ाने समेत एक्सपैंशन प्लान्स पर विचार करेगा। इसके अलावा, चेयर की परमिशन के साथ बोर्ड दूसरे बिजनेस पर भी विचार करेगा। चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 72.4 पर्सेंट बढ़कर 145.4 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का इबिट्डा सालाना आधार पर 116.4 पर्सेंट बढ़कर 33.5 करोड़ रुपये रहा है।
कचोलिया के पास एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के 30 लाख से ज्यादा शेयर
दिग्गज इनवेस्टर आशीष कचोलिया के पास एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज (Aeroflex Industries) के 30,08,589 शेयर हैं। कंपनी में कचोलिया की हिस्सेदारी 2.27 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा जून 2026 तिमाही तक का है। कंपनी में रेजिडेंट इंडीविजुअल्स की 23.74 पर्सेंट हिस्सेदारी है। वहीं, फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स के पास कंपनी में 3.6 पर्सेंट हिस्सेदारी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




