Home - 150 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, इसमें ‘Unlimited’ 4G और 5G डेटा;...

150 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, इसमें ‘Unlimited’ 4G और 5G डेटा; फ्री कॉल्स भी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vi का 1750 रुपये का प्रीपेड प्लान 

वीआई का नया 1750 रुपये का प्रीपेड प्लान 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए, तो इस प्लान के रोज का खर्च 11.66 रुपये आएगा। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और पूरे दिन अनलिमिटेड डेटा (5G और 4G डेटा) मिलता है। वीआई का कहना है कि 5G स्मार्टफोन का उपयोग करने वाले ग्राहक उन क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डेटा का उपयोग कर सकेंगे जहां वीआई का 5G नेटवर्क उपलब्ध है, जबकि अन्य को अनलिमिटेड 4G डेटा मिलता रहेगा। एसएमएस कोटा समाप्त हो जाने के बाद 1 रुपये प्रति लोकल एसएमएस और 1.5 रुपये प्रति एसटीडी एसएमएस की दर से चार्ज लिया जाएगा। यह प्लान फिलहाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में उपलब्ध है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN