Home BUSINESS NEWS HINDI 15000 सोलर पंप की सप्लाई का मिला बड़ा ऑर्डर, रॉकेट सा उड़ा...

15000 सोलर पंप की सप्लाई का मिला बड़ा ऑर्डर, रॉकेट सा उड़ा स्मॉलकैप शेयर, दो बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्मॉलकैप कंपनी शक्ति पंप्स इंडिया लिमिटेड के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही रॉकेट सा उड़ गए हैं। कम्प्रेशर्स, पंप्स और डीजल इंजन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 622 रुपये पर जा पहुंचे हैं। सोलर पंप्स की सप्लाई से जुड़ा एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद शक्ति पंप्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों में यह तेजी देखने को मिली है। कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर भी बांट चुकी है।

15000 सोलर फोटोवॉल्टिक वॉटर पंपिंग सिस्टम्स की सप्लाई का ऑर्डर
शक्ति पंप्स इंडिया लिमिटेड (Shakti Pumps) ने घोषणा की है कि उसे करीब 354 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (MSEDCL) से 15000 सोलर फोटोवॉल्टिक वॉटर पंपिंग सिस्टम्स की सप्लाई के लिए मिला है। शक्ति पंप्स इंडिया ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसे मागेल त्याला सौर कृषि पंप योजना के तहत MSEDCL से 15000 ऑफ-ग्रिड सोलर फोटोवॉल्टिक वॉटर पंपिंग सिस्टम्स के लिए लेटर ऑफ इम्पैनलमेंट मिला है। यह ऑर्डर पूरे महाराष्ट्र के लिए है। इस ऑर्डर में ऑफ-ग्रिड सोलर फोटोवॉल्टिक वॉटर पंपिंग सिस्टम्स के डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, ट्रांसपोर्ट, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम शामिल है। इस ऑर्डर को 60 दिनों के भीतर पूरा किया जाना है।

2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
शक्ति पंप्स इंडिया लिमिटेड (Shakti Pumps) अपने शेयरधारकों को दो बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। स्मॉलकैप कंपनी ने अप्रैल 2011 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। इसके बाद कंपनी ने नवंबर 2024 में 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर बांटे।

2130% से ज्यादा चढ़ गए हैं शक्ति पंप्स के शेयर
शक्ति पंप्स इंडिया लिमिटेड (Shakti Pumps) के शेयरों ने अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर पिछले 10 साल में 2130 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 1 जुलाई 2016 को 26.55 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 जुलाई 2026 को 622 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 375 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 30 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 949.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 457 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN