Source :- LIVE HINDUSTAN
HP ZBook Ultra G3a Launched in India: नए एचपी जेडबुक अल्ट्रा G3a लैपटॉप में 16-इंच का OLED डिस्प्ले है। कंपनी ने इसे केवल ग्रे कलर में लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 14 घंटे तक चल सकती है। देखें इस लैपटॉप में क्या-क्या खास है…
प्रोडक्ट्स के सुझाव
HP ZBook Ultra G3a Launched in India: एचपी ने भारत में अपना नया लैपटॉप, ZBook Ultra G3a लॉन्च किया। कंपनी इस नई ZBook सीरीज के डिवाइस को AI, इंजीनियरिंग, डिजाइन और कंटेंट प्रोफेशनल्स के लिए एक स्लिम और लाइटवेट मोबाइल वर्कस्टेशन के तौर पर पेश कर रही है। इस नए लैपटॉप में AMD Ryzen AI Max+ Pro सीरीज का प्रोसेसर और 96Wh की बैटरी दी गई है। दावा है कि यह लोकल AI वर्कलोड को सपोर्ट करता है, जिसमें 300 बिलियन पैरामीटर तक के लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLMs) भी शामिल हैं। इस लैपटॉप में 192GB तक की यूनिफाइड मेमोरी मिलती है। नए एचपी जेडबुक अल्ट्रा G3a में 16-इंच का OLED डिस्प्ले भी है, जो 120 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
भारत में HP ZBook Ultra G3a की कीमत 2,89,990 रुपये तय की गई है।
भारत में HP ZBook Ultra G3a की कीमत और उपलब्धता
भारत में एचपी जेडबुक अल्ट्रा G3a की कीमत 2,89,990 रुपये तय की गई है। यह नया लैपटॉप अभी देश में एचपी के ऑथराइज्ड ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेल पार्टनर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। एचपी जेडबुक अल्ट्रा G3a सिर्फ सिंगल ग्रे कलर ऑप्शन में आता है।

एचपी जेडबुक अल्ट्रा G3a के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
एचपी जेडबुक अल्ट्रा G3a में विंडोज 11 प्रो मिलता है। इसमें 16-इंच का OLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2.8K है और यह 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट देता है। इस लैपटॉप में एएमडी रायजेन AI Max+ Pro 495 प्रोसेसर लगा है, जिसमें 16-कोर सीपीयू और AMD ग्राफिक्स चिप है। इसका प्रोसेसर 5.2 गीगाहर्ट्ज तक की पीक क्लॉक स्पीड देता है। लैपटॉप में 192GB तक की यूनिफाइड मेमोरी भी है, जिसमें 160GB की डेडिकेटेड VRAM शामिल है।
इसके अलावा, एचपी एचपी जेडबुक अल्ट्रा G3a में 55 TOPS एनपीयू दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप लोकल AI वर्कलोड को सपोर्ट कर सकता है। यह 300 बिलियन पैरामीटर तक वाले LLM को लोकल तौर पर चला सकता है। लैपटॉप का नया थर्मल डिजाइन इसे 81.8 प्रतिशत तक ज्यादा TDP देने में सक्षम बनाता है। लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड है। कीबोर्ड हॉट-स्वैपेबल भी है। इसमें एक डेडिकेटेड Copilot की (key) भी दी गई है। सुरक्षा के लिए लैपटॉप में फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
एचपी के नए लैपटॉप में, कनेक्टिविटी के लिए, वाई-फाई और 5G सेल्युलर का सपोर्ट मिलता है। इस लैपटॉप में 96Wh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 14 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगा। यह लैपटॉप USB Type-C पोर्ट के जरिए 180W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। लगभग 1.9 किलोग्राम वजनी इस लैपटॉप की मोटाई 17.9 एमएम है।
Amazon पर मिल रहे HP के इन लैपटॉप पर भी विचार कर सकते हैं
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




