Source :- LIVE HINDUSTAN
Infinix XWATCH H5 Pro को लेकर कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज में 18 दिनों तक चलेगी। इसमें हेल्थ और फिटनेस पर नजर रखने के लिए कई खास फीचर्स मिलेंगे। वॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट भी मिलेगा।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंफिनिक्स का नया वियरेबल डिवाइस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इंफिनिक्स की अगली स्मार्टवॉच जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने Flipkart पर इसके लिए एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। माइक्रोसाइस से यह कन्फर्म हो गया है कि आने वाली इस स्मार्टवॉच का नाम Infinix XWATCH H5 Pro होगा। दावा है कि यह फुल चार्ज में 18 दिनों तक चलेगी। इसमें हेल्थ और फिटनेस पर नजर रखने के लिए कई खास फीचर्स मिलेंगे। चलिए एक नजर डालते हैं इंफिनिक्स की अपकमिंग स्मार्टवॉच में आपको क्या-क्या खास मिलने वाला है।
फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में Infinix XWATCH H5 Pro स्मार्टवॉच की कीमत 3,999 रुपये दिखाई गई है।

Infinix XWATCH H5 Pro में क्या-क्या खास मिलेगा
Flipkart की माइक्रोसाइट के अनुसार, आने वाली इनफिनिक्स एक्सवॉच एच5 प्रो में 52.3mm का AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, ‘ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले’ फंक्शनैलिटी और 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस (धूप में भी साफ दिखने वाला डिस्प्ले) को सपोर्ट करेगा।
स्मार्टवॉच में 350mAh की बैटरी होगी, जिसके बारे में 18 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से यह भी कंफर्म हो गया है कि वॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, एआई वर्कआउट ट्रैकिंग, कॉम्प्रिहेंसिव स्पोर्ट्स ट्रैकिंग और जीपीएस रूट मैपिंग जैसे फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा।

वॉच में ढेर सारे फिटनेट ट्रैकिंग फीचर्स भी
इसके हेल्थ और वेलनेस फीचर्स की बात करें तो, अपकमिंग वॉच 24/7 AI हेल्थ ट्रैकिंग, वन-टैप हेल्थ मॉनिटरिंग, एक AI वेलनेस कंपेनियन और एक स्मार्ट मॉर्निंग ग्रीटिंग फीचर प्रदान करेगा। आने वाली स्मार्टवॉच को AI-पावर्ड एक्सपीरियंस देने वाली डिवाइस के तौर पर भी प्रमोट किया जा रहा है। इसमें हैंड्स-फ्री AI वॉयस असिस्टेंट, कॉलिंग सपोर्ट, 300 कॉन्टैक्ट्स तक के लिए स्टोरेज, मैसेज और ऐप नोटिफिकेशन, और कई कस्टमाइजेबल वॉच फेस जैसे फीचर्स होंगे।
माइक्रोसाइट के जरिए शेयर किए गए प्रमोशनल मटेरियल से यह भी पता चलता है कि स्मार्टवॉच वॉटर-रेसिस्टेंट होगी। हालांकि, इसकी सटीक वॉटर-रेसिस्टेंस रेटिंग के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कितनी होगी अपकमिंग इंफिनिक्स वॉच की कीमत
फ्लिपकार्ट के प्रोडक्ट पेज पर ब्लैक, ऑरेंज और स्टील ग्रे स्ट्रैप कलर के ऑप्शन भी दिए गए हैं। हालांकि अभी स्मार्टवॉच की कीमत 3,999 रुपये दिखाई गई है, लेकिन यह सिर्फ लिस्टिंग प्राइस लग रहा है; असल में, जब इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा, तो इसकी कीमत कम होने की उम्मीद है।
आप Amazon पर मिल रही इन स्मार्टवॉच पर भी विचार कर सकते हैं:
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



