Home मनोरंजन समाचार 1987 की ‘रामायण’ में हाईएस्ट पेड एक्टर थे अरुण गोविल, अब 2026...

1987 की ‘रामायण’ में हाईएस्ट पेड एक्टर थे अरुण गोविल, अब 2026 की ‘रामायण’ के लिए मिली सिर्फ इतनी फीस

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/05/1200x900/arun_govil_ramayana_1785899285773_1785899293752_c9acbfa4-999a-4f66-a7e9-260ef583e60b.jpg

Arun Govil Fees: अरुण गोविल ने 1987 में रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाया था। वहीं अब रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में राजा दशरथ का रोल प्ले कर रहे हैं।

रामानंद सागर के ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में पूजे जाने वाले अरुण गोविल एक बार फिर पर्दे पर रामायण की गाथा दोहराने जा रहे हैं। लेकिन इस बार वो भगवान राम के किरदार में नहीं बल्कि, राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं कि उन्हें 1987 में आई रामानंद सागर की ‘रामायण’ और साल 2026 में आने वाली नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में कितनी फीस मिली है।

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में हाईएस्ट पेड एक्टर थे अरुण गोविल

80 के दशक में जब दूरदर्शन पर ‘रामायण’ का प्रसारण होता था, तब एक एपिसोड को बनाने की लागत करीब 9 लाख आती थी। उस दौर में पूरी स्टारकास्ट में अरुण गोविल को सबसे ज्यादा फीस मिलती थी। न्यूज18 की रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें उस जमाने में 40 लाख की फीस दी गई थी।

रामायण में रणबीर कपूर के राम की कास्टिंग पर अमीषा पटोल बोलीं- बहुत मुश्किल है…

4000 करोड़ का बजट वाली ‘रामायण’ के लिए अरुण गोविल को मिली इतनी फीस

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसका कुल बजट 4,000 करोड़ से भी ज्यादा है। Siasat की रिपोर्ट्स के अनुसार, राजा दशरथ के रोल के लिए अरुण गोविल को लगभग 2.5 करोड़ की फीस मिल रही है। यूं तो 1987 से लेकर 2026 तक अरुण गोविल की फीस में 6 गुना उछाल आया है, लेकिन साल 2026 की ‘रामायण’ में दूसरे लोगों को मिल रही फीस अरुण गोविल से कहीं ज्यादा है।

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में लगेंगे 4000 करोड़, 1987 में कितने करोड़ में बनी थी रामानंद सागर की ‘रामायण’?

कब आ रही है फिल्म ‘रामायण’?

फिल्म ‘रामायण’ दो पार्ट्स में आ रही है। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर आएगा और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश लंकापति रावण और साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रहे हैं। वहीं सनी देओल इस महाकाव्य में भगवान हनुमान का बेहद ताकतवर किरदार निभा रहे हैं। एक्टर कुणाल कपूर स्वर्ग के राजा इंद्र देव के रूप में नजर आएंगे। वहीं, जटायु के महत्वपूर्ण किरदार को अपनी दमदार और प्रभावशाली आवाज सीनियर एक्टर अनुपम खेर ने दी है।

‘रामायण’ में साई पल्लवी की ट्रोलिंग पर बोलीं ‘सीता’ दीपिका चिखलिया, मुझे पूरा यकीन है कि…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN