Home rss business hindi 2 पर 3 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, शेयरों का दाम...

2 पर 3 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, शेयरों का दाम 100 रुपये से भी कम

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Pashupati Cotspin Ltd ने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है
  • इस स्टॉक का 10 हिस्सों में पहले ही बंटवारा हो चुका है

Bonus Share News: 100 रुपये से कम की कीमत वाला स्टॉक Pashupati Cotspin Ltd ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज को 3 अक्टूबर को दे दी थी। कंपनी की तरफ से 2 पर 3 शेयर बोनस बोनस दिया जा रहा है। बता दें, इससे पहले स्टॉक का बंटवारा हो चुका है।

मिलेंगे 3 शेयर फ्री (Pashupati Cotspin Ltd bonus share details)

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 2 शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने अभी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।

इसी साल अप्रैल के महीने में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। अप्रैल के महीने में इस स्टॉक को 10 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया। बता दें, बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कंपनी ने अबतक दो बार निवेशकों को डिविडेंड दिया है। पहली बार कंपनी ने 2025 में डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड मिला था। दूसरी बार सितंबर के महीने में स्टॉक एक्स-डिविडिडेंड ट्रेड किया था। इस बार योग्य निवेशकों को 0.05 रुपये का डिविडेंड मिला था।

आज शेयरों में गिरावट (Pashupati Cotspin Ltd Share performance)

5 अक्टूबर यानी आज कंपनी के शेयर तेजी के साथ 82.62 रुपये के स्तर पर खुले थे। लेकिन इसके बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट शुरू हो गई। जिसके बाद मार्केट के बंद होने के समय पर स्टॉक दाम 6.4 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया। बाजार के बंद होने के समय पर स्टॉक की वैल्यू 73.90 रुपये थी।

बीते एक महीने में स्टॉक की कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल चुकी है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक की कीमतों में 24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में स्टॉक का दाम 3.82 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 10.87 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में काफी अधिक है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 115.35 रुपये और 52 वीक लो लेवल 69 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1166 करोड़ रुपये का है।

30 जून 2026 तक के डाटा के शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में पब्लिक की हिस्सेदारी 34.01 प्रतिशत है। वहीं, प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप के पास तब 65.99 प्रतिशत हिस्सा था। कंपनी के प्रमोटर्स ने 14.78 करोड़ रुपये के शेयरों को गिरवी भी रखा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN