Home rss business hindi 2% बढ़ा DA, 9 महीने का एरियर भी मिलेगा, इन कर्मचारियों के...

2% बढ़ा DA, 9 महीने का एरियर भी मिलेगा, इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • मुख्यमंत्री ने पेंशनर्स के महंगाई राहत यानी DR में भी 2 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है
  • यह बढ़ोतरी जुलाई 2026 से लागू होगी
  • इससे राज्य के पेंशनर्स को भी हर महीने पहले के मुकाबले ज्यादा पेंशन मिलेगी

MP DA Hike: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों को पहले से ज्यादा महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार ने इस बढ़ोतरी को जनवरी 2026 से लागू करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को जनवरी से सितंबर तक के 9 महीने का एरियर भी मिलेगा। सरकार यह बकाया पैसा तीन बराबर किस्तों में देगी। वहीं, बढ़ा हुआ DA अक्टूबर महीने की सैलरी के साथ नकद मिलेगा। अक्टूबर की सैलरी कर्मचारियों के खाते में नवंबर में आएगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमेशा अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखती है। इसी को देखते हुए DA में 2 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।

पेंशनर्स को भी मिलेगी राहत

मध्य प्रदेश सरकार ने पेंशन पाने वाले लोगों को भी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने पेंशनर्स के महंगाई राहत यानी DR में भी 2 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी जुलाई 2026 से लागू होगी। इससे राज्य के पेंशनर्स को भी हर महीने पहले के मुकाबले ज्यादा पेंशन मिलेगी।

कब मिलेगा बढ़ा हुआ DA और एरियर?

सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अक्टूबर की सैलरी के साथ नवंबर में मिलेगा। वहीं, जनवरी से सितंबर तक के 9 महीने का एरियर तीन बराबर मासिक किस्तों में दिया जाएगा। दूसरी तरफ, पेंशनर्स को जुलाई 2026 से बढ़ी हुई महंगाई राहत का फायदा मिलेगा। बता देंकि इस फैसले से मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को राहत मिलेगी। खासकर उन कर्मचारियों को फायदा होगा, जिन्हें जनवरी से सितंबर तक की बढ़ोतरी का बकाया पैसा भी मिलने वाला है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN