Home BUSINESS NEWS HINDI 2 रुपये से कम का शेयर रॉकेट सा उड़ा, कंपनी ने दनादन...

2 रुपये से कम का शेयर रॉकेट सा उड़ा, कंपनी ने दनादन 2 बार बांटे हैं बोनस शेयर, दो बार हो चुका है शेयरों का बंटवारा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

2 रुपये से कम का एक पेनी स्टॉक शुक्रवार को रॉकेट सा उड़ गया। यह पेनी स्टॉक स्प्रेकिंग लिमिटेड है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 12 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 1.28 रुपये पर पहुंच गए। पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों में करीब 18 पर्सेंट की तेजी आई है। स्प्रेकिंग लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 3.10 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 1 रुपये है। कंपनी ने दनादन 2 बार बोनस शेयर बांटे हैं। साथ ही, कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है।

2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
स्प्रेकिंग लिमिटेड (Sprayking Limited) अपने शेयरधारकों को दनादन 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। कंपनी ने अप्रैल 2023 में अपने निवेशकों को 2:3 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 3 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे। स्प्रेकिंग लिमिटेड ने अपना पिछला बोनस शेयर अगस्त 2024 में दिया है। कंपनी ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा है।

2 बार अपने शेयर का बंटवारा कर चुकी है कंपनी
स्प्रेकिंग लिमिटेड (Sprayking Limited) दो बार अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने अप्रैल 2024 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा। स्प्रेकिंग लिमिटेड ने अगस्त 2025 में भी अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) किया। कंपनी ने तब अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा।

क्या करती है स्प्रेकिंग लिमिटेड
स्प्रेकिंग लिमिटेड (Sprayking Limited) पीतल (ब्रैस) के पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट करती है। कंपनी एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रिकल और प्लम्बिंग जैसे अलग-अलग सेक्टर्स के लिए ब्रैस कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चर और कस्टमाइज करती है। कंपनी ब्रैस पाइप फिटिंग्स, कम्प्रेशन फिटिंग्स, सैनिटरी फिटिंग्स, वॉल्व्स और टैप्स बनाती है। अगर एग्रीकल्चरल इक्विपमेंट्स की बात करें तो कंपनी एग्रीकल्चरल स्प्रेयर पार्ट्स और गार्डन फिटिंग्स बनाती है। अगर इंडस्ट्रियल कंपोनेंट्स की बात करें तो स्प्रेकिंग लिमिटेड टर्न्ड आइटम्स, सीएनसी प्रिसिशन फिटिंग्स, इक्स्ट्रूडेड ब्रैस रॉड्स, प्रोफाइल्स, सेक्शंस और कॉपर फोर्जिंग प्रॉडक्ट्स बनाती है। स्प्रेकिंग लिमिटेड का मार्केट कैप शुक्रवार को 26 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 36.41 पर्सेंट और पब्लिक शेयरहोल्डिंग 63.59 पर्सेंट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN