Home rss business hindi 2% डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था ये IPO, अगले ही दिन शेयर...

2% डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था ये IPO, अगले ही दिन शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हीरो मोटर्स लिमिटेड (Hero Motors Ltd.) के शेयरों में गुरुवार 24 सितंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। इस कंपनी के शेयर 20% के अपर सर्किट पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी के शेयर में हुए एक बड़े ब्लॉक डील के बाद आई है। इस उछाल के साथ हीरो मोटर्स (Hero Motors) का शेयर अपने IPO इश्यू प्राइस के मुकाबले अब 40% से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहा है। बाजार में इस ब्लॉक डील को लेकर निवेशकों की खास नजर बनी हुई है। बता दें कि ये IPO 2% डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ब्लॉक डील में 2.4 करोड़ शेयरों का कारोबार

ब्लॉक डील में हीरो मोटर्स (Hero Motors) के करीब 2.4 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ। यह कंपनी की कुल बकाया इक्विटी का लगभग 5.3% हिस्सा है। इन शेयरों का औसत भाव करीब ₹117 प्रति शेयर रहा। इस आधार पर पूरे डील की वैल्यू लगभग ₹281 करोड़ बैठती है। हालांकि, ब्लॉक डील में शेयर किसने खरीदे और किसने बेचे, इसकी जानकारी इस आंकड़े से स्पष्ट नहीं होती है।

करीब 2.38% डिस्काउंट पर लिस्टिंग

हीरो मोटर्स (Hero Motors) ने शेयर बाजार में बुधवार 23 सितंबर को एंट्री की थी। कंपनी के शेयरों की शुरुआत IPO इश्यू प्राइस से थोड़ी नीचे हुई। NSE पर शेयर ₹82 पर लिस्ट हुआ, जबकि IPO का इश्यू प्राइस ₹84 था, यानी लिस्टिंग करीब 2.38% डिस्काउंट पर हुई। BSE पर शेयर ₹82.10 पर खुला, जो इश्यू प्राइस से 2.26% कम था। हालांकि, लिस्टिंग के बाद खरीदारी बढ़ी और पहले ही दिन NSE पर शेयर ₹98.40 तथा BSE पर ₹98.51 पर बंद हुआ।

₹1,000 करोड़ का IPO

हीरो मोटर्स (Hero Motors) का ₹1,000 करोड़ का IPO निवेशकों के बीच अच्छी मांग देखने में सफल रहा था। तीन दिन की बोली प्रक्रिया के दौरान इश्यू कुल 6.66 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें NII कैटेगरी 9.86 गुना, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 8.23 गुना और QIB का हिस्सा 1.49 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी ने IPO के लिए ₹79-₹84 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। इश्यू में ₹600 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹400 करोड़ का OFS शामिल था। IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से भी ₹300 करोड़ जुटाए थे।

इन पैसों का क्या करेगी कंपनी ?

फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम में से करीब ₹190 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज के रीपेमेंट (repayment), प्रीपेमेंट (prepayment) और रीडेम्पशन (redemption) के लिए किया जाना था। इसके अलावा कंपनी ने पूंजीगत खर्च और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए भी रकम इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी।

भारत समेत कई देशों में सप्लाई

हीरो मोटर्स (Hero Motors) ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो पावरट्रेन सॉल्युशन (powertrain solutions) के डिजाइन, डेवलपमेंट और निर्माण से जुड़ी है। कंपनी के उत्पाद भारत के अलावा अमेरिका, यूरोप और ASEAN क्षेत्र के ऑटोमोबाइल ग्राहकों को भी सप्लाई किए जाते हैं। कंपनी का पोर्टफोलियो टू-व्हीलर, इलेक्ट्रिक साइकिल, ऑफ-रोड व्हीकल, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों के साथ हैवी-ड्यूटी व्हीकल्स के लिए सॉल्युशन तक फैला है। इसके ग्राहकों में BMW, डुकाटी (Ducati), एनवियोलो (Enviolo) और अन्य कंपनियां शामिल हैं।

IPO के ऊपरी प्राइस बैंड पर हीरो मोटर्स (Hero Motors) का वैल्यूएशन करीब ₹3,815 करोड़ था। उस समय कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 92.6 गुना वन-ईयर फॉरवर्ड P/E और 34.3 गुना EV/EBITDA के आधार पर था। ऐसे में लिस्टिंग के बाद तेज उछाल के बीच निवेशकों के लिए कंपनी की वैल्यूएशन और आगे के कारोबारी प्रदर्शन पर नजर रखना अहम रहेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN