Home LIFESTYLE NEWS HINDI 2 लाइन वाले फनी जोक्स, पढ़कर हंसी नहीं रुकेगी, फौरन दोस्तों को...

2 लाइन वाले फनी जोक्स, पढ़कर हंसी नहीं रुकेगी, फौरन दोस्तों को भेज लें मजे

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Jokes of the day: दिनभर काम और तनाव की वजह से दिमाग पर गहरा असर होता है। ऐसे में दिन की शुरुआत हल्के-फुल्के मूड के साथ होनी चाहिए। काम पर जाने पहले पढ़ें ये फनी जोक्स, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। यहां पढ़ें 25 फनी जोक्स।

दिन की शुरुआत हल्की-फुल्की चाहिए। जिससे सुबह से ही सबकुछ अच्छा हो और आपके दिमाग पर काम का प्रेशर हावी ना हो। तो ये हल्के-फुल्के जोक्स पढ़ लें। जो ना केवल आपके दिन को टेंशन फ्री बनाएंगे बल्कि स्ट्रेस भगाने में भी मदद करेंगे। लॉफिंग स्ट्रेस की बेस्ट मेडिसिन है और इन मजेदार चुटकुले पढ़कर तो हंसी का रुकना मुश्किल हो जाएगा। पढ़े मजेदार दोस्तों पर बने ये फनी चुटकुले।

1- दोस्त: भाई, पढ़ाई कैसी चल रही है?

मैं- Wi-Fi की तरह… कभी कनेक्ट, कभी डिस्कनेक्ट!

2- मम्मी: फोन रख दे!

मैं- बस 2 मिनट।

मम्मी- ये “2 मिनट” मैगी वालों से सीखा है क्या?

3- टीचर- सबसे तेज क्या दौड़ता है?

स्टूडेंट- महीने की सैलरी… आते ही गायब!

पत्नी- मैं मोटी लग रही हूँ?

पति- नहीं… बस कैमरा छोटा पड़ गया है!

4- दोस्त- तू सुबह जल्दी उठ जाता है?

मैं: हां… लेकिन सिर्फ अलार्म बंद करने के लिए।

5- डॉक्टर- आराम की जरूरत है।

मरीज- ऑफिस वालों को भी बता दीजिए!

6- बॉस- काम कब पूरा होगा?

कर्मचारी: सर, उम्मीद पर दुनिया कायम है।

7- पापा: पैसे पेड़ पर नहीं उगते।

बेटा- इसलिए तो ऑनलाइन पेमेंट करता हूं!

8- टीचर- होमवर्क कहां हैं?

स्टूडेंट- सर, छुट्टी पर गया है।

9- दोस्त- जिम कब से जॉइन कर रहा है?

मैं- हर सोमवार… दिमाग में!

10- मोबाइल: Storage Full.

मैं- यादें नहीं, मीम्स ज़्यादा जमा हो गए हैं।

11- पत्नी: मेरी कौन-सी बात सबसे अच्छी लगती है?

पति- जब तुम कहती हो, “ठीक है, रहने दो।”

12- बेटा: पापा, अमीर कैसे बनते हैं?

पापा: पहले खर्चे कम करो… फिर सपने बड़े देखो!

13- दोस्त- तेरी लाइफ कैसी चल रही है?

मैं- लोडिंग हो रही है

13- टीचर: इतनी देर से क्यों आए?

स्टूडेंट: सर, सपने में भी स्कूल आ गया था, इसलिए देर हो गई।

14- मम्मी: कमरा कब साफ़ करेगा?

मैं- जब पुरातत्व विभाग आ जाए!

15- बॉस- काम में मन क्यों नहीं लगता?

कर्मचारी: सर, मन तो वीकेंड में लगा है।

16- दोस्त: शादी कर ले।

मैं- पहले इंटरनेट का रिचार्ज तो समय पर करा लूं!

17- चाय: मुझे पी लो।

नींद: मुझे सो लो।

ऑफिस: दोनों भूल जाओ, काम करो!

18- जिंदगी का नया नियम:

जितना ज़्यादा “बस 5 मिनट” बोलो, उतनी ही जल्दी 1 घंटा निकल जाता है।

19- पत्नी- मेरी शॉपिंग पर कुछ कहना है?

पति- नहीं, मेरा बैंक अकाउंट रो रहा है।

20- पति- आज दोस्तों के साथ बाहर जाऊं?

पत्नी- सपने में जरूर।

21- पत्नी- मैं नाराज हूं।

पति- कारण बताओगी या मैं अटकले लगाना चालू करूं?

22- पति- तुम हर बात याद रखती हो।

पत्नी- शादी का असली टैलेंट यही है!

23- पत्नी- मेरी आवाज अच्छी है ना?

पति- पड़ोसी भी रोज सुनते हैं।

24- पति- मैं घर का बॉस हूं।

पत्नी- अच्छा, ये डायलॉग किसने लिखकर दिया?

25- पत्नी: फोन ज़्यादा ज़रूरी है या मैं?

पति- चार्जर कहां है?

SOURCE : LIVE HINDUSTAN