Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- ओरिएंट इलेक्ट्रिक के शेयरों में 2 हफ्ते में 30 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है
- एक्सपर्ट शेयरों के प्रदर्शन को लेकर बुलिश हैं
- उनके हिसाब से शेयरों में और उछाल दर्ज की जाएगी
ओरिएंट इलेक्ट्रिक के शेयरों की कीमतों में आज शुक्रवार को एक वक्त पर 8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। इस स्टॉक की कीमतों में पिछले दो हफ्ते में 30 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है। एक्सपर्ट्स कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर बुलिश हैं। बता दें, बीएसई में कंपनी के शेयर 198.35 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 214.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मार्केट के क्लोजिंग के वक्त पर स्टॉक की कीमत बीएसई में 1 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 200.65 रुपये था।
एक्सपर्ट्स बुलिश (Orient Electric target price)
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नए प्रोडक्ट का कॉन्ट्रीब्यूशन फैन रेवन्यू में 30 प्रतिशत का है। प्रीमियम प्रोडक्ट्स का योगदान 40 प्रतिशत का है।’ कंपनी अपना डिस्ट्रीब्यूशन डीटीएम के जरिए बढ़ा रही है।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयरों को खरीदने के लिए 240 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। इस ब्रोकरेज ने स्टॉक को BUY रेटिंग दी है।
कंपनी के तिमाही नतीजे (Orient Electric q2 result)
ओरिएंट इलेक्ट्रिक की तरफ से दी जानकारी में कहा गया है कि जुलाई से सितंबर के दौरान 27.06 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 12.06 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू दूसरी तिमाही के दौरान 879.34 करोड़ रुपये रहा है। इससे पहले पिछले साल रेवन्यू 702.61 करोड़ रुपये रहा था।
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा (Orient Electric share performance)
इस साल अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 2 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 10 प्रतिशत के निगेटिव रिटर्न की तुलना में कम है।
दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 14 प्रतिशत और तीन साल में 12 प्रतिशत नीचे गिरा है। पिछले 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 40 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है।
इस साल दो बार कंपनी ने दिया है डिविडेंड
ओरिएंट इलेक्ट्रिक के शेयर इस साल पहली बार जनवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 0.75 रुपये का डिविडेंड दिया था। दूसरी बार कंपनी के शेयर जुलाई के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। इस बार भी कंपनी ने एक शेयर पर 0.75 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




