Home - 200Mbps ब्रॉडबैंड पर मिल रहा 3 महीने तक फ्री इंटरनेट, Excitel का...

200Mbps ब्रॉडबैंड पर मिल रहा 3 महीने तक फ्री इंटरनेट, Excitel का दिवाली धमाका ऑफर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Excitel के Diwali Dhamaka ऑफर में 200Mbps ब्रॉडबैंड प्लान पर नए ग्राहकों को दो से तीन महीने तक एक्सट्रा वैलिडिटी मुफ्त मिल रही है। 6,000 रुपये में 12 महीने और 3,000 रुपये में 5 महीने इंटरनेट इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।

दिवाली के मौके पर नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए Excitel ने खास ऑफर पेश किया है। कंपनी के Diwali Dhamaka ऑफर के तहत नए ग्राहकों को 200Mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान पर तीन महीने तक एक्सट्रा इंटरनेट मुफ्त मिल रहा है। इस ऑफर में ग्राहकों को कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाला इंटरनेट कनेक्शन लेने का मौका दिया जा रहा है। कंपनी ने इसके लिए तीन और नौ महीने की सब्सक्रिप्शन वैलिडिटी वाले दो ऑप्शंस पेश किए हैं।

Excitel के तीन महीने वाले प्लान की कीमत 3,000 रुपये है। इसके साथ ग्राहकों को दो महीने की अतिरिक्त वैलिडिटी मुफ्त मिलेगी। यानी 3,000 रुपये खर्च करके कुल पांच महीने तक 200Mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस तरह इसकी इफेक्टिव मंथली फीस करीब 508 रुपये बैठती है।

इस प्लान में भी मिल रहा फायदा

वहीं, नौ महीने वाले प्लान की कीमत 6,000 रुपये है। इस प्लान के साथ कंपनी तीन महीने की एक्सट्रा वैलिडिटी मुफ्त दे रही है। यानी ग्राहकों को कुल 12 महीने तक इंटरनेट इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। इस हिसाब से पूरे साल के लिए इफेक्टिव मंथली प्राइस करीब 424 रुपये बैठता है।

दोनों प्लान की बताई गई कीमतों में GST और इंस्टॉलेशन चार्ज शामिल हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से बताए गए इफेक्टिव मंथली प्राइवेस के साथ GST अलग से जोड़ने का जिक्र किया गया है।

Excitel Broadband के CEO वरुण पसरीचा ने कहा कि दिवाली के दौरान परिवार वीडियो कॉल, फिल्में देखने और शुभकामनाएं साझा करने के लिए इंटरनेट पर निर्भर रहते हैं। कंपनी का लक्ष्य इस ऑफर के जरिए ज्यादा से ज्यादा परिवारों को किफायती कीमत पर भरोसेमंद इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।

इन शहरों में मिल रहा है खास ऑफर

Excitel का Diwali Dhamaka ऑफर उन सभी शहरों में मिल रहा है, जहां कंपनी की ब्रॉडबैंड सेवाएं मिल रही हैं। यह ऑफर 30 नवंबर 2026 तक वैध रहेगा। ऐसे में जो नए ग्राहक लंबी अवधि के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेना चाहते हैं, उनके लिए नौ महीने वाला प्लान ज्यादा फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

ऑफर के साथ मिलने वाली 200Mbps इंटरनेट स्पीड घर में एक साथ कई डिवाइस इस्तेमाल करने वाले परिवारों के लिए उपयोगी हो सकती है। इस स्पीड पर यूजर्स ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग, वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लास और वीडियो कॉल जैसे कामों के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा बड़ी फाइलें डाउनलोड करने और स्मार्ट टीवी पर हाई-क्वालिटी वीडियो देखने में भी मदद मिलेगी। खास बात है कि लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चुनने पर ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN