Source :- LIVE HINDUSTAN
OnePlus Ace 7 स्मार्टफोन बाजार में आते ही तहलका मता देगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह फोन कई हैवी स्पेसिफिकेशन्स पैक करेगा। फोन में 185 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला मक्खन जैसे स्मूद डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 200MP कैमरा होने की भी खबर है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
OnePlus तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। उम्मीद है कि वनप्लस अक्टूबर में चीन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 Pro चिप वाले OnePlus 16 को लॉन्च करेगा। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स से पता चला है कि कंपनी आने वाले स्नैपड्रैगन 8 जेन 6 चिप वाले Ace-सीरीज के फोन पर भी काम कर रही है।
Live Hindustan
अब, टिप्स्टर ‘डिजिटल चैट स्टेशन’ की एक नई लीक से पता चला है कि एक नया वनप्लस फ्लैगशिप फोन आ रहा है, जिसमें पिछले साल का स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिप लगा होगा। हालांकि टिप्स्टर ने फोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन कहा जा रहा है कि बाजार में आने पर इसे OnePlus Ace 7 कहा जा सकता है।

OnePlus Ace 7 की खासियत (संभावित)
टिप्स्टर के अनुसार, ‘प्रो’ ब्रांडिंग वाला वनप्लस का एक नया फोन 6.78-इंच के फ्लैट OLED पैनल के साथ आएगा, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 185 हर्ट्ज का अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट होगा। फोन का यह इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट पर चलेगा।
पिछले साल, वनप्लस ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 और स्नैपड्रैगन 8 एलीट के साथ क्रमशः वनप्लस Ace 6T और Ace 6 को पेश किया था। इसलिए, स्नैपड्रैगन 8 जेन 6 और 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर वाले आने वाले दो वनप्लस फोन, क्रमशः वनप्लस Ace 7T और वनप्लस Ace 7 हो सकते हैं।
ऐसा लगता है कि वनप्लस Ace 7 के टॉप कॉन्फिगरेशन में 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मिलेगी। लीक में फोन की बैटरी साइज और चार्जिंग कैपेबिलिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि Ace 6 में 7800mAh की बड़ी बैटरी थी, और संभावना है कि Ace 7 में 8000mAh से ज्यादा की बैटरी हो सकती है, लेकिन आगे की रिपोर्ट से ही इस बारे में पता चलेगा।
हालांकि लीक में इसका जिक्र नहीं है, लेकिन यह साफ है कि यह फोन एंड्रॉयड 17 पर चलेगा और इसके ऊपर कलरओएस 17 की लेयर होगी। टिप्स्टर ने यह भी दावा किया है कि फोन में एक्टिव कूलिंग फैन होगा, जिससे पता चलता है कि यह गेमिंग पर फोकस करने वाला फोन है।
कैमरे की बात करें तो Ace 7 में सामने की तरफ 16-मेगापिक्सेल का कैमरा होने की बात कही जा रही है, जबकि इसके बैक पैनल में 200-मेगापिक्सेल + 50-मेगापिक्सेल का डुअल-कैमरा सेटअप होगा। वनप्लस Ace 6 को वनप्लस 15 के साथ अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। इसलिए, यह देखना बाकी है कि क्या वनप्लस Ace 7 को वनप्लस 16 के साथ पेश किया जाएगा, जिसके अक्टूबर में आने की उम्मीद है।
आप OnePlus के इन स्मार्टफोन्स पर भी विचार कर सकते हैं:
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



