Source :- LIVE HINDUSTAN
OPPO Reno 17 Pro की भारत में कीमत करीब 1 लाख रुपये होने का दावा सामने आया है। फोन में 200MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, 7200mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।
OPPO Reno 17 Pro की भारत में कीमत को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। कंपनी की नई Reno 17 सीरीज चीन में लॉन्च हो चुकी है और अब इसके भारत आने से जुड़ी रिपोर्ट्स आने लगी हैं। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, OPPO Reno 17 Pro की भारत में कीमत करीब 1 लाख रुपये हो सकती है। वहीं, स्टैंडर्ड Reno 17 की कीमत लगभग 70,000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी भारत में कीमत या लॉन्च डेट को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है।
चीन में OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro को 16 नवंबर, 2026 को लॉन्च किया गया है। ऐसे में भारत में भी इन फोन की एंट्री जल्द होने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स में Reno 17 सीरीज को दिसंबर 2026 के अंत तक भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना जताई गई है। हालांकि, यह अभी अनुमान है और OPPO की ओर से आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
भारत में इतनी हो सकती है कीमत
कीमत की बात करें तो Reno 17 Pro को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके करीब 1 लाख रुपये के संभावित इंडिया प्राइस को लेकर है। वहीं, स्टैंडर्ड Reno 17 की कीमत करीब 70,000 रुपये बताई जा रही है। तुलना करें तो OPPO Reno 16 को भारत में 61,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में अगर Reno 17 की कीमत 70,000 रुपये के आसपास रहती है तो यह पिछली जेनरेशन के मुकाबले काफी महंगा हो सकता है।
ऐसे होंगे नए डिवाइसेज के स्पेसिफिकेशंस
OPPO Reno 17 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.32 इंच का 1.5K फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में मेटल फ्रेम और IP69K रेटिंग भी मिलती है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देने में मदद करती है।
परफॉर्मेंस के लिए Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 SUPER प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 17 पर आधारित ColorOS 17 पर चलता है।
कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। Reno 17 Pro में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी के मामले में भी Reno 17 Pro काफी दमदार नजर आता है। फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्टैंडर्ड Reno 17 में इससे भी बड़ी 8000mAh बैटरी दी गई है। यानी OPPO इस बार कैमरा और डिजाइन के साथ-साथ बैटरी बैकअप पर भी खास ध्यान दे रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



