Home - 200MP कैमरे और पीछे छोटी स्क्रीन, भारत में धूम मचाने आ रहा...

200MP कैमरे और पीछे छोटी स्क्रीन, भारत में धूम मचाने आ रहा यह शाओमी फोन; इतनी हो सकती है कीमत

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Xiaomi भारत में अपने नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। खबर है कि कंपनी जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में Xiaomi 18 Pro, Redmi Note 17 Aura को लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि भारत में Xiaomi 18 Pro की कीमत लगभग 1,50,000 रुपये हो सकती है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Xiaomi तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब खबर है कि शाओमी आने वाले महीनों में भारत में कई स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हालांकि खुद कंपनी ने अभी तक उनके नाम नहीं बताए हैं, लेकिन एक नई लीक से उनके संभावित नाम, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन का पता चला है। कहा जा रहा है कि कंपनी अगले साल की शुरुआत में Xiaomi 18 Pro और Redmi Note 17 Aura लॉन्च कर सकता है। Xiaomi 18 Pro पहले से ही चीनी मार्केट में उपलब्ध है और इसमें छोटी सी रियर स्क्रीन और 200 मेगापिक्सेल का दो रियर कैमरे भी हैं। उम्मीद है कि यह भारत में एक प्रीमियम फ्लैगशिप के तौर पर आएगा। Xiaomi 18 Pro स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 पर चलता है। किस फोन में क्या होगा खास, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

भारत में Xiaomi 18 Pro की कीमत लगभग 1,50,000 रुपये हो सकती है।

भारत में लॉन्च हो सकते हैं Xiaomi 18 Pro, Redmi Note 17 Aura

Xiaomi 18 Pro

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi 18 Pro, Redmi Note 17 Aura और Xiaomi 18T के भारत में लॉन्च होने की संभावित टाइमलाइन शेयर की है। लीक के अनुसार, Xiaomi 18 Pro और Redmi Note 17 Aura को जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा।

कहा जा रहा है कि Xiaomi 18 Pro की बिक्री जनवरी के दूसरे हफ्ते में शुरू होगी। भारत में इसकी कीमत लगभग 1,50,000 रुपये बताई गई है। यह फोन चीन में पहले से ही मौजूद है, जहां लॉन्च के समय इसकी कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 5,999 युआन (यानी लगभग 86,000 रुपये) थी।

इसके अलावा, टिप्स्टर का कहना है कि Xiaomi 18T अगले साल मार्च या अप्रैल के आसपास भारत में लॉन्च हो जाएगा।

हालांकि, खुद कंपनी ने अभी तक तीन फोन्स को लॉन्च करने की योजना या फिर प्राइसिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, इसलिए जब तक खुद कंपनी आधिकारिक घोषणा न कर दे तब तक इस पर पूरी तरह से विश्वास नहीं किया जा सकता।

Xiaomi 18 Pro की खासियत (चीनी वेरिएंट के अनुसार)

शाओमी 18 प्रो का चीनी वेरिएंट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 पर चलता है और इसमें Android 17 पर बेस्ड हाइपरओएस 4 दिया गया है। इसमें 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करने वाली 6.4 इंच की मेन डिस्प्ले और बैक पैनल पर 2.7 इंच की छोटी सी एमोलेड स्क्रीन भी है। इसमें 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 200-मेगापिक्सेल प्राइमरी कैमरा, OIS के साथ 200-मेगापिक्सेल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 102-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 50-मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सेल कैमरा सेंसर है। फोन में 7000mAh की बैटरी है, जो 100W की वायर्ड और 50W की वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ-साथ 27W की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।

Amazon पर मिल रहे इन Xiaomi, Redmi फोन्स पर भी विचार किया जा सकता है

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN