Source :- LIVE HINDUSTAN
लगता है कि Vivo X500 Series भारत में जल्द डेब्यू कर सकते हैं। सीरीज में तीन मॉडल – Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इन फोन्स को BIS सर्टिफिकेशन साइट से मंजूरी मिल गई है। देखें अलग-अलग फोन्स की खासियत…
प्रोडक्ट्स के सुझाव
वीवो तेजी से अपनी स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी अपनी Vivo X500 सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज को इस हफ्ते की शुरुआत में वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इन्हें भारतीय बाजार में ला रही है, हालांकि, अभी सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। खबर है कि इस फ्लैगशिप सीरीज के तीन मॉडल – Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max को भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जिससे यह हिंट मिलता है कि ये फोन जल्द भारतीय बाजार में डेब्यू कर सकते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं इन फोन्स में क्या खास मिल सकता है…
खबर है कि इस फ्लैगशिप सीरीज के तीन मॉडल – Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max को भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है।
भारत में जल्द लॉन्च हो सकते हैं Vivo X500 Series फोन
XpertPick की रिपोर्ट के अनुसार, अपकमिंग वीवो X500 सीरीज के तीन स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफर इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन साइट से मंजूरी मिल गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे रहे मॉडल नंबर V2619, V2621 और V2610 क्रमशः Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max से जुड़े हैं।
इन सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि वीवो इन तीनों स्मार्टफोन्स को भारत लाने की तैयारी कर रहा है, हालांकि लॉन्च की सटीक तारीख अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये स्मार्टफोन नवंबर के आखिर में भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं।
बता दें कि, वीवो X500 सीरीज को सितंबर में चीन में लॉन्च किया जा चुका है और इसके बाद इन्हें मलेशियाई और यूरोपीय समेत अन्य चुनिंदा वैश्विक बाजारों में उतारा भी जा चुका है। इसलिए इनके ज्यादातर स्पेसिफिकेशन हमें पता है।
अलग-अलग मॉडल की खासियत (ग्लोबल वेरिएंट के अनुसार)
स्टैंडर्ड Vivo X500 में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M चिपसेटसे लैस है, जिसे 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50-मेगापिक्सेल सोनी LYTIA 828 प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64-मेगापिक्सेल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन में 7500mAh की बैटरी है और यह 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Vivo X500 Pro फोन 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ छोटे 6.36-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट दिया गया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 64-मेगापिक्सेल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 6510mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Vivo X500 Pro Max सीरीज का टॉप मॉडल है। इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.85-इंच का 2K एमोलेड डिस्प्ले है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट से लैस है। इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल मेन वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 200-मेगापिक्सेल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 7800mAh की बैटरी है और यह 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Amazon पर मिल रहे इन Vivo फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



