Home rss business hindi 2026 में 97% का रिटर्न, पहली बार बोनस शेयर दे रही कंपनी,...

2026 में 97% का रिटर्न, पहली बार बोनस शेयर दे रही कंपनी, फायदा उठाने का आखिरी मौका कल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Titan Biotech Ltd ने निवेशकों के लिए बोनस शेयर का ऐलान किया है
  • कंपनी इसी शुक्रवार को पहली बार शेयर बाजार में एक्स-बोनस ट्रेड करेगी
  • निवेशकों के पास बोनस शेयर का फायदा लेने का आखिरी मौका कल है

Bonus share: बोनस शेयर की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। Titan Biotech Ltd के शेयर परसों यानी 23 अक्टूबर एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। कंपनी ने निवेशकों को 4 पर 1 शेयर बोनस देने का फैसला किया है। बता दें, टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयर पहली बार एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं।

बोनस शेयर का फायदा उठाने का आखिरी मौका कल (titan bonus share record date)

ऐसे निवेशक जो इस बोनस शेयर फायदा लेना चाहते हैं उनके लिए कल यानी 22 अक्टूबर आखिरी मौका है। जो निवेशक कल कम से कम 4 शेयर खरीद लेगें तभी उन्हें ही एक बोनस शेयर मिलेगा। ध्यान रहे की रिकॉर्ड डेट से एक कारोबारी दिन पहले कंपनी के शेयरों को तय अनुपात में खरीद लेना होता है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Titan Biotech Ltd Share performance)

आज बुधवार को कंपनी के शेयर 2.69 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 419.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 97 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, एक साल में स्टॉक की कीमतों में 72 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 12.69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

दो साल में टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयरों का दाम 113 प्रतिशत और तीन साल में 458 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को शेयर बाजार में 565 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 साल में इस स्टॉक का दाम 4721.26 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 162 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है।

पिछले महीने एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी कंपनी

टाइटन के शेयर बीते महीने 20 तारीख को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का लाभांश बांटा था। इसी साल फरवरी के महीने में कंपनी के शेयर एक्स-स्प्लिट ट्रेड किए थे। इस बार कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। कंपनी ने अपने शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा था। जिसके बाद फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गया था। बता दें, पिछले साल यानी 2025 में इस कंपनी ने निवेशकों को 2 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN