Home rss business hindi 2027 की दूसरी तिमाही तक रेपो रेट में 0.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी...

2027 की दूसरी तिमाही तक रेपो रेट में 0.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है RBI, गोल्डमैन सैक्स ने बताई वजहें

2
0

Source :- KHABAR INDIA TV

खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई का दबाव बढ़ने से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 2027 की दूसरी तिमाही तक रेपो रेट में 0.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है। गोल्डमैन सैक्स रिसर्च की एक रिपोर्ट में ये अनुमान जताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्याज दरों में इस संभावित बढ़ोतरी से भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की ग्रोथ रेट 2027 में घटकर 7.2 प्रतिशत रह सकती है, जो 2026 में अनुमानित 7.9 प्रतिशत है। 

अगले महीने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है आरबीआई

गोल्डमैन सैक्स को उम्मीद है कि RBI दिसंबर में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगा। इसके बाद 2027 की पहली छमाही में इसमें 0.50 प्रतिशत की और बढ़ोतरी की जा सकती है। इससे 2027 की दूसरी तिमाही तक रेपो रेट बढ़कर 6.25 प्रतिशत हो जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ”हमारा अनुमान कहता है कि मुख्य महंगाई दर 2026 की चौथी तिमाही और 2027 की पहली तिमाही में 6 प्रतिशत से थोड़ी ऊपर रह सकती है। मुख्य वस्तुओं और सेवाओं में भी कीमतों का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में हमारा मानना है कि आरबीआई ब्याज दर में चरणबद्ध तरीके से बढ़ोतरी जारी रखेगा।” 

2027 में औसतन 5.7 प्रतिशत रह सकती है भारत की खुदरा महंगाई दर 

बताते चलें कि आरबीआई ने अक्टूबर में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद ये 5.50 प्रतिशत हो गया था। RBI ने करीब 4 साल में पहली बार रेपो रेट बढ़ाया था। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि 2027 में भारत की खुदरा महंगाई दर औसतन 5.7 प्रतिशत रह सकती है, जबकि खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी, अल नीनो से जुड़ी मौसमी बाधाओं और लागत बढ़ने के कारण मुख्य महंगाई दर 4.7 प्रतिशत रह सकती है। 

अक्टूबर में 6.1 प्रतिशत पर पहुंच गई महंगाई दर 

गोल्डमैन सैक्स के मुख्य भारत अर्थशास्त्री शांतनु सेनगुप्ता ने कहा कि अक्टूबर में महंगाई दर 6.1 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो आरबीआई के संतोषजनक स्तर से ज्यादा है। उन्होंने अनुमान जताया कि अगली दो तिमाहियों तक महंगाई दर करीब 6 प्रतिशत बनी रह सकती है। इसके बाद साल के अंत तक इसमें धीरे-धीरे सुधार आएगा और ये 5 प्रतिशत के शुरुआती दायरे में आ सकती है। मौद्रिक नीति के सख्त होने के बावजूद गोल्डमैन सैक्स को उम्मीद है कि भारत की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ रेट 2027 में 7.2 प्रतिशत पर मजबूत बनी रहेगी। हालांकि, ये 2026 के अनुमानित 7.9 प्रतिशत से कम होगी। 

ये भी पढ़ें

SpiceJet जुटाएगा 5500 करोड़ रुपये, वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए कंपनी के प्रस्ताव को बोर्ड से मिली मंजूरी

SOURCE : KHABAR INDIA TV