Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 21 साल की हैं ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर, फिल्मों का नहीं है...

21 साल की हैं ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर, फिल्मों का नहीं है कोई तजुर्बा, दांव पर लगा दी सारी कमाई

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/06/1200x900/Produ_1788712038840_99d47ecd-2a95-497d-b64e-2018e3727057_1788712042793_5c67bf2b-0e66-417c-91ac-ec5c618ebc90_69d0abba-7c3a-43df-a451-8b9268171b36_308f7806-761b-481b-a434-39a43c677225.jpg

Hanuman Ansh: हनुमान अंश का प्रोडक्शन करने वाली अनुप्रिया ने इससे पहले विदेश में छोटी-मोटी नौकरी करके जो भी पैसा कमाया था, वो सब इस फिल्म के प्रोडक्शन में लगा दिया था।

‘नीमकरौली बाबा’ के किस्सों पर आधारित फिल्म “हनुमान अंश” भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही है। इस फिल्म के प्रोडक्शन और शूटिंग के दौरान कई ऐसी चीजें हुई हैं जो आमतौर पर नहीं होती हैं। फिर चाहे वो फिल्म की शूटिंग से पहले और बाद में हनुमान चालीसा पढ़ा जाना हो, या फिर फिल्म का शुरू में खास परफॉर्म ना करना; ऐसी कई चीजें हैं जिन्होंने फिल्म को पॉपुलैरिटी दिलाई है। आज हम आपको ऐसा ही एक और किस्सा सुनाने जा रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन संभालने वालीं अनुप्रिया नागर ने इस फिल्म के लिए अपने सारे पैसे दांव पर लगा दिए थे।

21 साल की अनुप्रिया ने खेला बड़ा दांव

HT की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुप्रिया नागर ने फिल्म प्रोडक्शन का कोई अनुभव नहीं होने के बावजूद, ब्रिटेन में 3 साल तक छोटी-मोटी नौकरियों से कमाए और बचाए सारे पैसे ‘हनुमान अंश’ में लगा दिए थे। महज 21 साल की अनुप्रिया ने इस फिल्म के लिए बहुत बड़ा दांव खेला था। बाथ यूनिवर्सिटी से इकॉनिमिक्स में बेचलर्स कर चुकीं अनुप्रिया को ज्यूरिख में नौकरी भी मिल गई थी, लेकिन 2025 में भारत लौटने के बाद वह को-प्रोड्यूसर के तौर पर इस फिल्म से जुड़ गईं। उन्होंने बताया, “मुझे लगता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है।”

पैसों के लिए नहीं किया था प्रोडक्शन

मेरा एकमात्र लक्ष्य महाराज जी (नीम करोली बाबा) की कहानियों को जेन-जी तक पहुंचाना था। हमें ऐसी बातें विदेशियों के जरिए पता चलती हैं। मुझे खुद उनके बारे में एक विदेशी से पता चला और भारत की यूथ होने के चलते मुझे शर्म आती थी कि मैं उनकी कहानी के जरिए उनके बारे में नहीं जान पा रही थी।” उनके लिए हनुमान अंश का सपोर्ट करना कभी भी फाइनेंशियल फायदे से जुड़ा नहीं था। “यह वह रिस्क था जिसे मैं उठाने को तैयार थी। मैंने ब्रिटेन में पढ़ाई के दौरान 3 साल छोटी-मोटी नौकरियां करके यह पैसा कमाया था।”

इसलिए प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहती थीं

जब मेरी जिंदगी के एक खूबसूरत मोड़ पर मेरी मुलाकात महाराज जी से हुई, तब मैं बस इस प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहती थी। मुझे नहीं पता था कि मैं क्या कॉन्ट्रिब्यूट कर सकती हूं, क्योंकि मैंने फिल्म प्रोडक्शन नहीं किया था। लेकिन मैं इसमें अपना दिल और जान लगाने को तैयार थी। उस वक्त प्रोजेक्ट को कुछ इनवेस्टमेंट की जरूर थी, इसलिए मैंने कहा- मेरे पास जो कुछ भी है, मैं आप लोगों को देने के लिए तैयार हूं। हालांकि अनुप्रिया ने यह फैसला दिल से लिया था, लेकिन उनके इस फैसले पर उनका परिवार चिंतित था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN