Home - 21 दिन बैटरी लाइफ और एमोलेड डिस्प्ले, आ गया धांसू फिटनेस बैंड,...

21 दिन बैटरी लाइफ और एमोलेड डिस्प्ले, आ गया धांसू फिटनेस बैंड, पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Xiaomi Smart Band 11 Launched: शाओमी ने अपना नया फिटनेस ट्रैकर, शाओमी स्मार्ट बैंड 11 लॉन्च किया है। यह कंपनी के पहले के स्मार्ट बैंड्स पर आधारित है और इसमें बड़ी डिस्प्ले और दिलचस्प कलर ऑप्शन्स दिए गए हैं। कंपनी ने फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया है। इसकी डिस्प्ले पहले से ज्यादा ब्राइट है, लेकिन डिजाइन वही पुराना वाला ही है। यूजर्स के लिए अलग-अलग कलर्स और अलग-अलग तरह के बैंड मिल जाते हैं। शाओमी स्मार्ट बैंड 11 की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। चलिए जानते हैं अपकमिंग शाओमी स्मार्ट बैंड 11 में क्या-क्या खास है और कितनी है इसकी कीमत…

इतनी है शाओमी स्मार्ट बैंड 11 के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत

शाओमी के नए शाओमी स्मार्ट बैंड 11 की शुरुआती कीमत 289 युआन (लगभग 43 डॉलर या लगभग 4,065 रुपये) है। इसका एक NFC वर्जन भी है, जिसकी कीमत 339 युआन (लगभग 50 डॉलर या लगभग 4,700 रुपये) है, जबकि सिरेमिक और मेटल एडिशन की कीमत 399 युआन (लगभग 60 डॉलर या लगभग 5,600 रुपये) है।

शाओमी स्मार्ट बैंड 11 स्पेसिफिकेशन

यह 1.72-इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 2 एमएम के पतले बेजल मिल जाते हैं। ट्रैकर का वजन सिर्फ 15.58 ग्राम है, जिससे इसे लंबे समय तक आराम से पहना जा सकता है। स्मार्ट बैंड 11 में कई स्ट्रैप ऑप्शन हैं, जिनमें एक मेटल और एक सिरेमिक वेरिएंट शामिल है। यह 5 ATM वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है, यानी यह गहरे पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा और इसे बिंदास बारिश के मौसम में भी यूज किया जा सकता है। इसमें हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स की भी भरमार है। इस बैंड में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। महिलाओं के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए भी इसमें डेडिकेटेड फीचर्स दिए गए हैं।

21 दिनों की बैटरी लाइफ

यह फिटनेस बैंड 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करता है और इसमें कई तरह के इनडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स शामिल हैं। इसमें HRV मॉनिटरिंग और AI-बेस्ड स्लीप इनसाइट्स के साथ प्रोफेशनल स्लीप मैनेजमेंट की सुविधा भी है, यानी बैंड यह भी पता लगा सकता है कि आप सही तरह से नींद ले रहे हैं या नहीं। इसमें लंबी बैटरी लाइफ भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज में 21 दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। बैंड में मिलने वाले अन्य खास फीचर्स में कॉन्टैक्टलेस पेमेंट और स्मार्ट एक्सेस कार्ड जैसे फीचर्स के लिए NFC सपोर्ट भी दिया गया है।

फिलहाल कंपनी ने यह कंफर्म नहीं किया है कि नया शाओमी स्मार्ट बैंड 11 भारतीय या ग्लोबल मार्केट में आएगा या नहीं। अभी शाओमी ने इसे सिर्फ अपने घरेलू बाजार यानी चीनी में लॉन्च किया गया है और यह शाओमी के ऑफिशियल चैनल्स और कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN