Home - 22 जुलाई को Samsung करेगा बड़ा धमाका: Galaxy Z Fold 8 Ultra...

22 जुलाई को Samsung करेगा बड़ा धमाका: Galaxy Z Fold 8 Ultra और Flip 8 की एंट्री तय, ₹999 में करें प्री-रिजर्व

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung ने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। 22 जुलाई को Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 के लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन का भारत में प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो गया है:

Samsung फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Galaxy Unpacked 2026 इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह इवेंट 22 जुलाई को लंदन में आयोजित होगा और भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे लाइव शुरू होगा। इस बार भी कंपनी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स और AI फीचर्स पर बड़ा दांव लगाने जा रही है। इस इवेंट में Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 Series लॉन्च किए जा सकते हैं। लॉन्च से पहले Samsung ने भारत में इन डिवाइस का प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया है। ग्राहक 999 रुपए देकर प्री-रिजर्व कर सकते हैं, जिसके बदले उन्हें 2,799 रुपए तक के बेनिफिट्स और बेहतर एक्सचेंज वैल्यू का फायदा मिलेगा।

यह इवेंट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Samsung Newsroom और YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार कंपनी का टैगलाइन “A New Shape Unfolds” है, जिससे संकेत मिलता है कि नए डिजाइन और AI अनुभव पर खास फोकस रहेगा।

इन डिवाइस से उठ सकता है पर्दा

इस इवेंट में Samsung के कई नए प्रीमियम डिवाइस लॉन्च होने की उम्मीद है। इनमें Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Watch 9, Galaxy Watch Ultra 2 और नए Galaxy AI फीचर्स शामिल हो सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर सभी प्रोडक्ट्स के नाम की पुष्टि नहीं की है।

भारत में शुरू हुआ प्री-रिजर्वेशन

Samsung ने भारत में भी प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। इच्छुक ग्राहक 999 देकर रुपए अपना Galaxy VIP Pass बुक कर सकते हैं। प्री-रिजर्व करने वाले ग्राहकों को 2,799 रुपए तक के बेनिफिट्स, बेहतर एक्सचेंज वैल्यू के साथ खरीदारी का मौका मिलेगा। यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है।

प्री-रिजर्व कैसे करें

Samsung की आधिकारिक वेबसाइट या Samsung Shop App पर जाएं। वहां Pre-Reserve ऑप्शन चुनें और 999 रुपए का पेमेंट करें। पेमेंट पूरा होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर VIP Pass भेज दिया जाएगा। लॉन्च के बाद इसी Pass की मदद से नया Galaxy डिवाइस बुक किया जा सकेगा।

Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Watch 9 Series में क्या हो सकता है खास

Galaxy Z Fold 8 Ultra में पहले से ज्यादा पतला डिजाइन, दमदार AI फीचर्स, बेहतर कैमरा सिस्टम और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। वहीं Galaxy Z Flip 8 में भी डिजाइन और AI एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा सकता है। Samsung का कहना है कि नए डिवाइस AI और नए हार्डवेयर का बेहतर मेल पेश करेंगे, हालांकि पूरी जानकारी लॉन्च इवेंट में ही सामने आएगी। इनमें हेल्थ ट्रैकिंग, AI आधारित फिटनेस फीचर्स और बेहतर बैटरी लाइफ मिलने की संभावना जताई जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN