Source :- LIVE HINDUSTAN
खाद्य तेल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एब्लूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड (एडब्ल्यू) ने श्री रेणुका शुगर्स के साथ एक रणनीतिक समझौता किया है। श्री रेणुका शुगर्स शेयर की बात करें तो 23.30 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले बुधवार को 23.79 रुपये पर पहुंच गया था।
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शु्क्रवार को जब ट्रेडिंग होगी तब निवेशकों की नजर कुछ पेनी शेयरों पर भी रहेगी। ऐसा ही एक पेनी शेयर देश की बड़ी चीनी कंपनियों में से एक श्री रेणुका शुगर्स का है। इस शेयर की वर्तमान कीमत 25 रुपये से भी कम है।
आखिर क्यों रहेगी नजर?
खाद्य तेल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एब्लूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड (एडब्ल्यू) ने श्री रेणुका शुगर्स के साथ एक रणनीतिक समझौता किया है। इसके तहत कंपनी अब श्री रेणुका शुगर्स के लोकप्रिय ब्रांड ‘मधुर’ के नाम से चीनी का डिस्ट्रिब्यूशन करेगी। बता दें कि एब्लूएल एग्री बिजनेस बाजार में ‘फॉर्च्यून’ ब्रांड के तहत खाद्य तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री करती है।
शेयर बाजारों को दी गई नियामकीय सूचना के अनुसार, एब्लूएल एग्री ने पैकेज्ड फूड कारोबार में अपनी बाजार पहुंच को मजबूत करने और वृद्धि को गति देने के लिए श्री रेणुका शुगर्स के साथ यह रणनीतिक समझौता किया है।
इस व्यवस्था के तहत श्री रेणुका शुगर्स अपने प्रमुख चीनी ब्रांड ‘मधुर’ का लाइसेंस एब्लूएल एग्री बिजनेस को देगी। श्री रेणुका शुगर्स लिमिटेड के MD और CEO, सुशील कुमार कंबोज ने डील पर कहा- SRSL ने ‘मधुर’ ब्रांड को एक प्रमुख कंज्यूमर ब्रांड के तौर पर सफलतापूर्वक स्थापित किया है। हमें AWL के साथ सहयोग करके खुशी हो रही है, जिसका मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म और मार्केटिंग क्षमताएं भारत में ‘मधुर’ के ग्रोथ के अगले चरण को खोलने में मदद करेंगी। कंपनी के MD और CEO श्रीकांत कान्हेरे ने कहा- इस व्यवस्था से हम अपने मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर, मार्केटिंग क्षमताओं और बड़े फूड पोर्टफोलियो का और अधिक फायदा उठाकर पूरे भारत में ‘मधुर’ ब्रांड का विस्तार कर पाएंगे।
शेयर का परफॉर्मेंस
श्री रेणुका शुगर्स शेयर की बात करें तो 23.30 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले बुधवार को 23.79 रुपये पर पहुंच गया था। शेयर 23.39 रुपये पर बंद हुआ। बता दें कि गुरुवार को बकरीद की वजह से बाजार में ट्रेडिंग नहीं हुई। अब निवेशकों की नजर शुक्रवार को शेयर पर रहेगी।
एब्लूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड के बारे में
यह भारत की सबसे बड़ी फूड & एफएमसीजी कंपनियों में से एक हैं, जो किचन की जरूरी चीजों की एक बड़ी रेंज पेश करती है जिसमें खाने का तेल, गेहूं का आटा, चावल, दालें और चीनी शामिल हैं। 70 से अधिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के साथ कंपनी बिना किसी रुकावट के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन के काम में है।98 स्टॉक पॉइंट्स, 10,000 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स और सब-डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं। वहीं, 2.1 मिलियन आउटलेट्स के रिटेल नेटवर्क का सहारा मिला हुआ है। सिर्फ भारत में ही नहीं, कंपनी के प्रोडक्ट्स 50 से ज़्यादा देशों तक पहुंचते हैं। श्री रेणुका शुगर्स की बात करें तो भारत में चीनी और ग्रीन एनर्जी (इथेनॉल और रिन्यूएबल एनर्जी ) के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







