Home rss business hindi 26 से 30 अक्टूबर के दौरान खुलेगा 9 कंपनियों का IPO, चेक...

26 से 30 अक्टूबर के दौरान खुलेगा 9 कंपनियों का IPO, चेक करें कीमत, तारीख; GMP

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • IPO News: 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक 9 कंपनियों का आईपीओ ओपन हो रहा है
  • इसमें से 5 बड़ूी कंपनियां हैं
  • कुछ का जीएमपी बेहतर है

IPO News: 26 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 5 मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ खुल रहा है। वहीं, एसएमई सेगमेंट में 4 कंपनी का आईपीओ खुल रहा है। टोटल 9 कंपनियों का आईपीओ इस हफ्ते खुल रहा है। आइए जानते हैं कौन सी कंपनी का आईपीओ किस दिन खुल रहा है।

1-EAAA India Alternatives IPO

कंपनी के आईपीओ का साइज 1200 करोड़ रुपये का है। आईपीओ 26 से 28 अक्टूबर तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 1585 रुपये से 1665 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 9 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14985 रुपये का दांव लगाना होगा।

ग्रे मार्केट में इस कंपनी का आईपीओ 52 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

2-SFC Environmental Technologies

यह आईपीओ 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 667.53 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 313 रुपये से 330 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने लॉट साइज 45 शेयरों का बनाया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14850 रुपये का दांव लगाना होगा।

इस आईपीओ का जीएमपी 32 रुपये प्रति शेयर है।

3- BLS Polymers IPO

कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 142 रुपये से 150 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 100 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 15000 रुपये का दांव लगाना होगा। यह आईपीओ 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक ओपन रहेगा।

ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 38 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

4- Wiscon Industries IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 110 करोड़ रुपये का है। यह आईपीओ 27 से 29 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इस कंपनी के आईपीओ का साइज 194 रुपये से 204 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

5- M.K.Sons Fine Jewels IPO

यह आईपीओ 28 से 30 अक्टूबर तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 275.40 करोड़ रुपये का है। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 153 रुपये से 162 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

6- Ajwa Projects IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 38.05 करोड़ रुपये का है। आईपीओ में फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल दोनों शामिल है। आईपीओ 28 से 30 अक्टूबर तक ओपन रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 203 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 600 शेयरों का एक लॉट बनाया है।

7- Carver Roboweld IPO

यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी का आईपीओ 28 से 30 अक्टूबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 76 रुपये से 80 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है।

8- Antala Industries IPO

यह भी एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। इस आईपीओ का साइज 23.33 करोड़ रुपये है। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ 29 से 2 अक्टूबर तक ओपन रहेगा।

9-Bombay Coated & Special Steels IPO

यह मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी के आईपीओ का साइज 183.06 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 78 रुपये से 82 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है।

आईपीओ का जीएमपी 8 रुपये है।

(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN