Home - 27 जून को लॉन्च होगा Motorola का सबसे पावरफुल टैबलेट, 13-इंच डिस्प्ले,...

27 जून को लॉन्च होगा Motorola का सबसे पावरफुल टैबलेट, 13-इंच डिस्प्ले, 10200mAh बैटरी, Stylus और Keyboard भी मिलेगा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

27 जून को भारत में Moto Pad 70 Pro लॉन्च करने जा रहा है। टैबलेट में 13-इंच 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 10200mAh बैटरी, Moto Pen Pro और Keyboard जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Motorola ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि कंपनी 27 जून को भारत में अपना नया प्रीमियम टैबलेट Moto Pad 70 Pro लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां इसके कई अहम फीचर्स सामने आ गए हैं। Moto Pad 70 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका बड़ा 13-इंच डिस्प्ले, फ्लैगशिप लेवल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और बॉक्स में मिलने वाला Moto Pen Pro Stylus है। इतना ही नहीं, कुछ वेरिएंट्स में कीबोर्ड एक्सेसरी भी मिलेगी, जिससे यह टैबलेट कई यूजर्स के लिए लैपटॉप का ऑप्शन बन सकता है। अगर आप आने वाले दिनों में कोई प्रीमियम Android टैबलेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए दिलचस्प ऑप्शन है।

Moto Pad 70 Pro की खासियतें

Moto Pad 70 Pro में 13-इंच की बड़ी LCD स्क्रीन मिलेगी, जो 3.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगी। डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद महसूस होगी। इसके अलावा Dolby Vision सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे वीडियो क्वालिटी और कलर बेहतर दिखाई देंगे। Motorola का दावा है कि डिस्प्ले 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा। ऐसे में तेज धूप में भी स्क्रीन देखने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

परफॉर्मेंस के लिए Moto Pad 70 Pro में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह वही चिपसेट है जिसे प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस डिवाइसों के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ LPDDR5X RAM मिलेगी, जो ऐप्स को तेजी से लोड करने और मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

10200mAh बैटरी और Android 16 सपोर्ट

Moto Pad 70 Pro में 10200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। चार्जिंग के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। खास बात यह है कि कंपनी बॉक्स में 68W का चार्जर भी देने वाली है। Moto Pad 70 Pro सीधे Android 16 पर चलेगा। Motorola ने वादा किया है कि इस टैबलेट को 2 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। इससे डिवाइस लंबे समय तक सुरक्षित और अपडेटेड बनी रहेगी।

JBL स्पीकर्स और शानदार कनेक्टिविटी फीचर्स

एंटरटेनमेंट के लिए कंपनी ने इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप दिया है, जिसे JBL ने ट्यून किया है। इसके साथ Dolby Atmos सपोर्ट भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के मामले में भी Moto Pad 70 Pro काफी एडवांस नजर आता है। इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकेंगे।

बॉक्स में मिलेगा Moto Pen Pro Stylus

Motorola का सबसे बड़ा दांव शायद इसका Moto Pen Pro Stylus हो सकता है। कंपनी इसे बॉक्स में ही देने वाली है। इसका उपयोग नोट्स बनाने, ड्रॉइंग करने, PDF पर काम करने और पढ़ाई के दौरान किया जा सकेगा। Moto Pad 70 Pro के चुनिंदा वेरिएंट्स में कीबोर्ड एक्सेसरी भी दी जाएगी। इसकी मदद से यूजर्स ईमेल टाइपिंग, डॉक्यूमेंट एडिटिंग और ऑफिस से जुड़े कई काम आसानी से कर पाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN