Source :- LIVE HINDUSTAN
पुरुषों और महिलाओं के लिए कंडोम बनाने वाली कंपनी अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर बुधवार को 1192.35 रुपये पर बंद हुए हैं। दिन के कारोबार के दौरान कंडोम कंपनी के शेयरों ने 1260 रुपये के हाई लेवल को छुआ। अनोंदिता मेडिकेयर को पुरुषों के कंडोम की सप्लाई के लिए दक्षिण अफ्रीका से एक अतिरिक्त इंटरनेशनल परचेज ऑर्डर मिला है। पिछले 10 महीने से कम में अनोंदिता मेडिकेयर के शेयरों में 720 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।
मेल कंडोम्स की सप्लाई करेगी कंपनी
अनोंदिता मेडिकेयर (Anondita Medicare) की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी को 23 जून 2026 को 1 स्टॉप मेडिकल सप्लाइज, दक्षिण अफ्रीका से एक एडिशनल परचेज ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की वैल्यू 5.11 करोड़ रुपये है। अनोंदिता मेडिकेयर को इस ऑर्डर में पुरुषों के कंडोम्स की सप्लाई और डिलीवरी करनी है। कंपनी ने बताया है कि उसे यह ऑर्डर 31 जुलाई 2026 तक पूरा करना है।
10 महीने से कम में 720% उछल गए कंडोम कंपनी के शेयर
कंडोम कंपनी अनोंदिता मेडिकेयर (Anondita Medicare) के आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 145 रुपये था। कंपनी का आईपीओ 22 अगस्त 2026 को खुला था और यह 26 अगस्त तक ओपन रहा। अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर 1 सितंबर को बाजार में लिस्ट हुए हैं। कंपनी के शेयर 24 जून 2026 को 1192.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 145 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर 720 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 1 सितंबर को बाजार में 275.50 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले ही दिन कंपनी के शेयर 289.25 रुपये पर जा पहुंचे थे। अनोंदिता मेडिकेयर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1316 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 261.75 रुपये है।
IPO का सब्सक्रिप्शन डीटेल
अनोंदिता मेडिकेयर (Anondita Medicare) का आईपीओ टोटल 277.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 286.12 गुना दांव लगा था। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में 248.32 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। अनोंदिता मेडिकेयर के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 153 गुना सब्सक्राइब हुआ।
क्या करती है अनोंदिता मेडिकेयर
अनोंदिता मेडिकेयर (Anondita Medicare) पुरुषों और महिलाओं के लिए फ्लेवर्ड कंडोम्स बनाती है। कंपनी अपने प्रॉडक्ट्स को कोबरा (COBRA) ब्रांड नेम के तहत बेचती है। अनोंदिता मेडिकेयर सालाना 562 मिलियन कंडोम का प्रॉडक्शन करती है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग इकाई उत्तर प्रदेश के नोएडा में है। कंपनी अपने प्रॉडक्ट्स का दक्षिण पूर्व एशिया, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट समेत दुनिया के कई मार्केट्स में निर्यात करती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




