Home मनोरंजन समाचार ’27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा’, ‘लॉक अप 2’ के इस कंटेस्टेंट...

’27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा’, ‘लॉक अप 2’ के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/05/1200x900/KANGANA_QUEEN_2_1756474036417_1756474041047_1783226960305_050dbfbe-f52b-41d3-b2db-d0d49fc3f22f.png

शो पर इस वक्त काफी ब्लास्ट हो रहे हैं। ‘लॉकअप 2’ की पुरानी होस्ट कंगना रनौत एक बार फिर शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। अब कंगना आ रही हैं तो बवाल मचाना लाजमी है। ऐसे में अब कंगना ने शो के एक कंटेस्टेंट पर उसके फॉलोअर्स को लेकर तंज कसा।

Lock Upp 2: एकता कपूर का शो ‘लॉकअप सीजन 2’ इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। ‘लॉकअप 2’ ने नेटफ्लिक्स आते ही बवाल मचा दिया है। इस शो पर टीवी से लेकर बॉलीवुड और टीवी जगत के कई नामी सितारों के अलावा, जानें-माने सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ने हिस्सा लिया। शो पर कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे करते नजर आ रहे हैं, जिसे सुनकर उनके फैंस के पैरों तले जमीन खिसक रही है। शो से पहला एलिमिनेशन भी हो गया है। जी हां शो से श्रेष्ठा अय्यर बाहर हो गई हैं। वहीं, शो पर इस वक्त काफी ब्लास्ट हो रहे हैं। ‘लॉकअप 2’ की पुरानी होस्ट कंगना रनौत एक बार फिर शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। अब कंगना आ रही हैं तो बवाल मचाना लाजमी है। ऐसे में अब कंगना ने शो के एक कंटेस्टेंट पर उसके फॉलोअर्स को लेकर तंज कसा। आइए जानते हैं कौन है वो?

रियाज पर कंगना ने कसा तंज

दरअसल, कंगना रनौत नेटफ्लिक्स के लॉक अप के जजमेंट डे एपिसोड में दिखाई दीं, जहां उन्होंने कई प्रतियोगियों को रोस्ट किया। इस बार कंगना के निशाने पर रियाज अली आए। रियाज एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगभग 27 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, कंगना ने रियाज पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि उनके 27 मिलियन फॉलोअर्स वास्तविक फॉलोअर्स नहीं बल्कि “बॉट्स” थे।

27 मिलियन फॉलोअर्स कम और बोट्स ज्यादा

‘लॉकअप 2’ का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में कंगना, रियाज से कहती हैं, “27 मिलियन फॉलोअर्स, अवि भी आपको ढूंढ रहे हैं, और हम भी उनको ढूंढ रहे हैं कि वो कहां हैं। ये 27 मिलियन फॉलोअर्स कम और बोट्स ज्यादा हैं।” कंगना की बात सुनकर रियाज ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा, “ऐसे ही होता है जब फॉलोअर्स बढ़ जाते हैं तो लोगों को लगता है बॉट्स हो जाते हैं।” ये प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

प्रोमो वीडियो वायरल होते ही यूजर्स इसपर जमकर कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “कंगना रनौत ने सच बोलने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं दिखाई और इस टिक टॉकर की बोलती बंद कर दी; जरा उसका चेहरा तो देखो, वह रोने ही वाला था।” एक और यूजर ने लिखा, “कंगना रनौत ने रियाज अली की क्लास लगाई। उन्होंने यह कहकर उसे ट्रोल किया कि उसके 27 मिलियन फॉलोअर्स बॉट्स हैं।” ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN