Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 28th Sept to 3rd Oct: ओटीटी पर इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में-सीरीज,...

28th Sept to 3rd Oct: ओटीटी पर इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में-सीरीज, हॉटस्टार वालों के आएंगे मजे

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/27/1200x900/OTT_Must_wath_1790508147353_zsX8_1790508154874_uC0r_d31a9827-ca52-4651-ad1d-f343e947d7f2_me2h.png

अगर आप भी तलाश कर रहे हैं किसी ऐसी दमदार फिल्म या वेब सीरीज की, जिसे आप इस हफ्ते घर पर बैठकर आराम से एन्जॉय कर सकें, तो नजर डालिए इस हफ्ते 28 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच रिलीज होने वाली इस फिल्मों और वेब सीरीज पर।

ऑडियंस के लिए OTT मनोरंजन का नया ठिकाना बन चुके हैं। सितंबर खत्म होने को है, और अक्टूबर की शुरुआत होने वाली है। इस बीच चलिए जानते हैं कि 28 सितंबर के बीच 3 अक्टूबर के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। तो अगर आपके पास ZEE5 और जियो हॉटस्टार या नेटफ्लिक्स में से कोई सब्सक्रिप्शन है, तो इस हफ्ते आपके लिए एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं रहने वाली है। सस्पेंस थ्रिलर से लेकर रोमांटिक ड्रामा तक और एक्शन सीरीज से एनिमे तक, चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या आने वाला है।

पूजा मेरी जान

ओटीटी: ZEE5

रिलीज डेट: 2 अक्टूबर

किस बारे में है ये फिल्म/सीरीज: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी स्टारर यह फिल्म एक कमाल की मिस्ट्री थ्रिलर है। कहानी प्यार, धोखे, ठुकराए जाने और सहमति लेने समेत कई मुद्दों पर बात करती है। नवजोत गुलाटी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में मृणाल ठाकुर भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा इसमें विक्रम सिंह चौहान और विजय राज अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

2. एविल डेड बर्न

ओटीटी: ZEE5

रिलीज डेट: 2 अक्टूबर

किस बारे में है ये फिल्म/सीरीज: इस आइकॉनिक हॉरर फ्रेंचाइजी की यह 6वीं फिल्म है। ओटीटी पर कदम रखने से पहले यह मूवी थिएटर्स में कमाल कर चुकी है। सबैस्टियन वैनिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म उन लोगों के लिए परफेक्ट चॉइस है जिन्हें हॉरर फिल्में देखना पसंद है और जिन्हें स्क्रीन पर खून-खराबा देखने में कोई गुरेज नहीं है। अगर आपके पास जी5 का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो आप इसे HBO Max पर भी देख सकते हैं।

3. ओह माय डॉग

ओटीटी: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 2 अक्टूबर

किस बारे में है ये फिल्म/सीरीज: अगर आप पशु प्रेमी हैं और कोई दिल छू लेने वाली कहानी घर बैठे एन्जॉय करना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए है। पंकज त्रिपाठी स्टारर यह एक इमोशनल ड्रामा मूवी 2 अलग-अलग टाइमलाइंस में चलती है। कहानी है एक बच्चे और उसके खोए हुए डॉग की तलाश की। यह आपको इस कदर बांध लेती है कि आपका ध्यान कहीं और जाता ही नहीं। थिएटर्स में कमाल करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर आने जा रही है।

4. दुपहिया सीजन 2

ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

रिलीज डेट: 1 अक्टूबर

किस बारे में है कहानी? इस शो का पहला सीजन काफी पसंद किया गया था, और अब दूसरा सीजन आने जा रहा है। अगर घर बैठे कुछ हल्का-फुल्का, हंसाने-गुदगुदाने वाला देखना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छी चॉइस हो सकती है। कहानी एक छोटे से कस्बे की है जहां मुश्किल जिंदगी के बीच हल्की-फुल्की कहानियां घटती रहती हैं। सोनम नायर के निर्देशन में बनी इस सीरीज का अगर आपने पहला सीजन देखा है, तो दूसरा सीजन देखे बगैर आप नहीं रह पाएंगे।

5. बेथलेहेम कुडुम्बा उनित

ओटीटी: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 2 अक्टूबर

किस बारे में है कहानी? थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद निविन पॉली और ममिता बैजू की यह ब्लॉकबस्टर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म अब डिजिटल पर आ रही है। आप इसे घर बैठे जियो हॉटस्टार पर एन्जॉय कर पाएंगे। अगर ड्रामा सीरीज पसंद हैं तो यह आपके लिए एक अच्छी चॉइस साबित हो सकती है। हालांकि क्या यह सीरीज हिंदी ऑडियंस के लिए भी उपलब्ध होगी या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN