Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार New Release: 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच रिलीज होंगी ये...

New Release: 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच रिलीज होंगी ये 8 फिल्में, 2 अक्टूबर को थिएटर में आएगी सुनामी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/27/1200x900/This_week_New_Release_1790531341376_F3uN_1790531341534_rz6i_3cd078de-957b-41b9-b8f7-f6ecdcd92b14_gYAi.jpg

अगर आप अपनी फैमिली के साथ 2 अक्टूबर का वीकेंड एंजॉय करना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ा धमाका होने वाला है। फिल्मों की लिस्ट नोट कर लें, कहीं मिस न हो जाए।

मूवी लवर्स को हमेशा ही हर हफ्ते थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में आने वाला वीकेंड बेहद खास होने वाला है। अगर आप अपनी फैमिली के साथ 2 अक्टूबर का वीकेंड एंजॉय करना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ा धमाका होने वाला है। अगर हां, तो हम आपको बताते हैं कि 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच थिएटर में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होंगी।

येझु मलाई (तमिल)

रिलीज: 1 अक्टूबर 2026

येझु मलाई एक तमिल मूवी है। ये फिल्म 1 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में निविन पॉली और सोरी नजर आएंगे।

दृश्यम: द कन्क्लूजन

रिलीज: 2 अक्टूबर, 2026

अजय देवगन की दृश्यम सीरीज की अगली कड़ी यानी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सलगांवकर परिवार अगले महीने सिनेमाघरों में मर्डर मिस्ट्री लेकर आ रहे हैं। इस बार भी सलगांवकर एक मर्डर को छिपाने की कोशिश करते हैं। इसके डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं। मूवी में श्रिया सरन, अजय देवगन, इशिता दत्ता लीड रोल में हैं।

बेल

रिलीज: 2 अक्टूबर, 2026

‘बेल’ फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस वाले की है,जो बेहद खुशमिजाज और सबसे घुलने मिलने वाला होता है। लेकिन उस पुलिस अफसर की प्रोफेशनल जिंदगी एक घटना से सब कुछ बदल जाता है। ‘बेल

सिग्मा (तमिल)

रिलीज: 2 अक्टूबर, 2026

सिग्मा भी एक तमिल फिल्म है। ये एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। मूवी में संदीप किशन मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन जेसन संजय ने किया है।

प्रेम कीतनु (हिन्दी)

रिलीज: 2 अक्टूबर, 2026

एक कॉलेज और यूथ ड्रामा है, जो मलयालम हिट फिल्म प्रेमलू की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना मुख्य कलाकारों के रूप में नजर आएंगे।

डिगर (हॉलीवुड) – टॉम क्रूज

रिलीज: 2 अक्टूबर, 2026

टॉम क्रूज की डिगर के रिलीज का फैंस को लंबे वक्त से इंतजार है। साल 2026 की एक आगामी हॉलीवुड ब्लैक कॉमेडी और आपदा फिल्म है, जिसके निर्देशक ऑस्कर विजेता एलेजांद्रो जी. इनारितु हैं।

वेरिटी (हॉलीवुड) –

रिलीज: 2 अक्टूबर, 2026

हॉलीवुड फिल्म Verity (वेरिटी) प्रसिद्ध लेखिका Colleen Hoover (कॉलीन हूवर) के 2018 के इसी नाम के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है, जो 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मूवी में ऐनी हैथवे, डकोटा जॉनसन, जोश हार्टनेट लीड किरदार में हैं।

डोंट ट्रबल द ट्रबल (तेलुगु)

रिलीज: 2 अक्टूबर, 2026

डोंट ट्रबल द ट्रबल (Don’t Trouble the Trouble) एक अपकमिंग आगामी भारतीय काल्पनिक -कॉमेडी फिल्म है। इसमें फहद फासिल लीड रोल में हैं। ये एक तेलुगु मूवी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN