Home BUSINESS NEWS HINDI 3 दिन में 28% चढ़ गया डिफेंस शेयर, 3 महीने में 125%...

3 दिन में 28% चढ़ गया डिफेंस शेयर, 3 महीने में 125% की तेजी, दो टुकड़ों में बंट चुका है शेयर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

घरेलू बाजार में गिरावट की आंधी के बीच डिफेंस कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। पारस डिफेंस के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 10 पर्सेंट के उछाल के साथ 1444.95 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। 3 दिन में डिफेंस कंपनी के शेयरों में 28 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। 5 दिन में कंपनी के शेयर 35 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने शुक्रवार को 52 हफ्ते का अपना नया हाई भी बनाया है।

3 महीने में 125% से ज्यादा उछल गए डिफेंस शेयर
डिफेंस कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर पिछले 3 महीने में 125 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। डिफेंस कंपनी के शेयर 19 मार्च 2026 को 630.25 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 19 जून 2026 को 1444.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले एक महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 87 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। इस साल अब तक पारस डिफेंस के शेयरों में 110 पर्सेंट की तेजी आई है।

4 साल में 410% से अधिक चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज (Paras Defence) के शेयर पिछले 5 साल में 410 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। डिफेंस कंपनी के शेयर 17 जून 2022 को 279.40 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 19 जून 2026 को 1444.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 390 पर्सेंट की तेजी आई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1444.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 580 रुपये है।

दोगुना से ज्यादा बढ़ा है देश का डिफेंस प्रॉडक्शन
देश के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत पुश मिलने से पारस डिफेंस के शेयरों में यह हालिया तेजी देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2025-26 में देश का डिफेंस प्रॉडक्शन 1.78 लाख करोड़ रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। एक साल पहले के मुकाबले डिफेंस प्रॉडक्शन में 15.6 पर्सेंट की ग्रोथ देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2024-25 में डिफेंस प्रॉडक्शन 1.54 लाख करोड़ रुपये था। वहीं, पांच साल में देश का डिफेंस प्रॉडक्शन दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है। वित्त वर्ष 2020-21 में डिफेंस प्रॉडक्शन 84,643 करोड़ रुपये था।

2 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। डिफेंस कंपनी ने अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा है। कंपनी ने जुलाई 2025 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा है। कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 53.20 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 46.80 पर्सेंट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN