Home rss business hindi 3 कंपनियों के शेयरों का होने जा रहा है बंटवारा, इसी हफ्ते...

3 कंपनियों के शेयरों का होने जा रहा है बंटवारा, इसी हफ्ते हुआ ऐलान

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock Split News: इस हफ्ते तीन कंपनियों ने शेयरों को बांटने का ऐलान किया है
  • इन तीन कंपनी में एक कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा

Stock Split News: तीन कंपनियों के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। इन कंपनियों ने इसी हफ्ते स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि यह तीन कंपनियों कौन सी हैं। कितने टुकड़ों में इनके शेयरों को बांटा जाएगा।

1-Samor Reality Ltd

इस कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी।

गुरुवार को मार्केट के बंद होने के समय पर इस स्टॉक की कीमत 5 प्रतिशत की गिरावट के बाद 92.63 रुपये थी। कंपनी के शेयरों में लोअर सर्किट लगा था। बता दें, पिछले एक साल में Samor Reality Ltd के शेयरों का दाम 43 प्रतिशत बढ़ चुका है।

2- Meenakshi India Ltd

कंपनी के शेयरों को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों का दाम घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए 30 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम 30 अक्टूबर को कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही स्टॉक स्प्लिट का लाभ मिलेगा।

गुरुवार को इस कंपनी के शेयरों में भी लोअर सर्किट लगा था। 5 प्रतिशत की गिरावट के बाद बीएसई में स्टॉक की कीमत 363.85 रुपये के स्तर पर आ गया था। बीते एक महीने में स्टॉक का दाम 11.47 प्रतिशत गिरा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 6.54 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में अधिक है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 445.90 रुपये है। 52 वीक लो लेवल 281.99 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 8176 करोड़ रुपये का है।

3- Gujarat Natural Resources Ltd

इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा होगा। गुजरात नेचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा।

गुरुवार को कंपनी के शेयरों का दाम 1.45 प्रतिशत की गिरावट के बाद 96.97 रुपये के स्तर पर था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 28 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं 2 साल में स्टॉक ने 460 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 3 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 669 प्रतिशत का लाभ मिला है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN