Home rss business hindi 3 दिन में 16% तक की तेजी, आज 52 वीक हाई पर...

3 दिन में 16% तक की तेजी, आज 52 वीक हाई पर पहुंचा मल्टीबैगर स्टॉक; इस हफ्ते Ex-Dividend डेट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Tips Music Ltd Share price: आज कंपनी के शेयरों का दाम 52 वीक हाई पर पहुंच गया
  • शुक्रवार को क्लोजिंग की तुलना में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है

Tips Music Ltd Share price: टिप्स म्यूजिक के शेयरों की कीमतों में तेजी का सिलसिला आज भी जारी है। महज 3 कारोबारी सत्रों में ही स्टॉक का दाम 16 प्रतिशत चढ़ गया। आज सोमवार, 19 अक्टूबर को स्टॉक का दाम नए 52 वीक हाई पर पहुंचने में सफल रहा है। बता दें, कंपनी के शेयर इसी हफ्ते एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

बीएसई में आज सोमवार को 753.95 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 4 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 781 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। जोकि 52 वीक हाई है। कंपनी के शेयरों का 52 वीक लो लेवल 482.75 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 9912.34 करोड़ रुपये का है। बता दें, 15 अक्टूबर को कंपनी शेयर एक वक्त पर 673.60 रुपये के स्तर पर गिर कर पहुंच गए थे। वहां से 52 वीक हाई तक कंपनी के शेयरों का दाम 16 प्रतिशत की छलांग लगाया है।

कितना डिविडेंड दे रही है कंपनी (Tips Music Ltd dividend record date)

शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि एक शेयर पर 6.50 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 22 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इससे पहले स्टॉक इसी साल जनवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड मिला था।

दूसरी तिमाही में कंपनी ने किया शानदार प्रदर्शन (Tips Music Ltd Q2 Results)

जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी को 65.50 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। कंपनी के लाभ में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। बता दें, दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 120.10 करोड़ रुपये रहा था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा (Tips Music Ltd Share performance)

बीते 6 महीने के दौरान इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एक साल में स्टॉक का दाम 51 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

तीन साल में स्टॉक की कीमतों में 116 प्रतिशत और 5 साल में 517 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, 10 साल में Tips Music Ltd के शेयरों का दाम 11792 प्रतिशत बढ़ा है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN