Home LIFESTYLE NEWS HINDI 3 पिन वाला प्लग सॉकेट में लगाते वक्त भूलकर भी ना करें...

3 पिन वाला प्लग सॉकेट में लगाते वक्त भूलकर भी ना करें ये काम, फौरन लगेगा करंट का झटका

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रोजमर्रा की लाइफ में कई बार हम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करते समय छोटी-छोटी लापरवाही कर देते हैं। जिसकी वजह से करंट लगने का खतरा मंडराता है। खासतौर पर 3 पिन वाला प्लग सॉकेट में लगाएं तो ये गलती ना दोहराएं, जानें क्या…

रोजमर्रा की जिंदगी में अक्सर हम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करते समय लापरवाही बरतते हैं। जबकि एक छोटी सी गलती बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है। कई बार तो लोग बेसिक सावधानियों के बारे में जानकारी भी नहीं रखते हैं और अनजाने में दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। ऐसे ही एक लापरवाही है 3 पिन वाले प्लग को लगाना। फ्रिज, वाशिंग मशीन, आयरन, लैपटॉप का चार्जर जैसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में हमेशा आपको 3 पिन वाला प्लग मिलेगा और चूंकि इन सबका इस्तेमाल हर रोज होता है तो प्लग लगाते वक्त लोग ज्यादा सावधानी नहीं रखते। खासतौर पर एक गलती जिसे अक्सर लोग जाने-अनजाने दोहराते हैं।

3 पिन वाला प्लग लगाते समय लोग करते हैं ये लगती

शक्ति पावर सिस्टम नाम के इंस्टा पेज पर इस सावधानी को शेयर किया गया है, जिसे हर किसी को जरूर जानना चाहिए। जब भी किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के 3 पिन वाले प्लग को सॉकेट में लगाएं तो दूसरे हाथ को खाली रखें। इसका मतलब है कि 3 पिन वाले किसी भी प्लग को जब सॉकेट में लगाया जाता है तो उस वक्त अपने दूसरे हाथ से यानि अगर आप राइट हैंड से प्लग लगा रहे तो लेफ्ट हैंड और अगर लेफ्ट हैंड से लगा रहे तो राइट हैंड से किसी भी भारी सामान, दीवार या इलेक्ट्रॉनिक कंडक्टर वाली मेटल की चीज को भूलकर भी ना पकड़ें। दूसरे हाथ को हमेशा हवा में रखें मतलब हमेशा खाली रखें।

दरअसल, जब आप एक हाथ से प्लग लगाते हैं और दूसरे हाथ से किसी चीज जैसे दीवार, मेटल या लोहे के आइटम को पकड़े रहते हैं तो जो सर्किट बनता है हार्ट उसके बीच में आ जाता है। जिसकी वजह से करंट के झटके से लोगों की मौत हो जाती है।

प्लग लगाते समय रखें ये सावधानी

जब भी प्लग को सॉकेट में लगाना हो तो कुछ सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो दुर्घटना का डर रहता है।

1- प्लग लगाते समय हाथ हमेशा अच्छी तरह से सूखे हुए होने चाहिए। गीले हाथों से प्लग लगाना बड़ी दुर्घटना का न्योता हो सकता है।

2- इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्लग सॉकेट में लगाते समय स्विच ऑन करते समय हमेशा पैरों में रबर की चप्पल पहनकर रखना चाहिए। ये आदत आपको अर्थिंग से आने वाले करंट के खतरे से बचाती है।

3- वहीं, तीसरी सबसे जरूरी बात कि 3 पिन वाले प्लग को लगाते समय दूसरे हाथ को हवा में खाली रखना चाहिए। गलती से भी किसी चीज को पकड़ने की भूल नहीं करनी चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN