Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 3 Idiots Sequel: ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की तैयार शुरू, जानें कब...

3 Idiots Sequel: ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की तैयार शुरू, जानें कब शुरू होगी शूटिंग और क्या है कहानी पर अपडेट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/3idiots_Rajkumar_hirani_1715492199213_1790063058731_UPYR_d4263cae-c650-4a41-802f-894008f59154_Dcrs.png

3 Idiots Sequel: आमिर खान इस वक्त अपनी फिल्म ‘ललकारा’ की शूटिंग में बिजी है। इसके बाद वह ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर काम शुरू कर सकते हैं।

आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी की फिल्म ‘3 इडियट्स’ का 18 साल बाद सीक्वल आने वाला है। खबर है कि ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की शूटिंग अप्रैल 2027 में शुरू होगी। फिलहाल निर्देशक राजकुमार हिरानी और उनकी टीम फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

आमिर खान की मंजूरी के बाद शुरू होगी शूटिंग

‘मिड-डे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार हिरानी और उनकी टीम अगले साल की शुरुआत तक फिल्म की स्क्रिप्ट का फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर सकती है। इसके बाद फरवरी में आमिर खान स्क्रिप्ट पढ़ेंगे और अपनी अंतिम मंजूरी देंगे। आमिर की सहमति मिलने के बाद ही फिल्म का काम आधिकारिक तौर पर आगे बढ़ेगा।

क्या बदलेगी ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की स्टारकास्ट?

सबसे खास बात यह है कि मेकर्स इस बार भी पुरानी स्टारकास्ट को ही साथ लाने की तैयारी में हैं। यानी अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो आमिर खान एक बार फिर रैंचो के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ आर. माधवन फरहान और शरमन जोशी राजू की भूमिका में लौट सकते हैं। वहीं करीना कपूर खान भी पिया के किरदार में नजर आ सकती हैं। ऐसे में फिल्म की पुरानी और पसंदीदा तिकड़ी को एक बार फिर पर्दे पर साथ देखना दर्शकों के लिए खास होगा।

मार्च 2027 तक बिजी हैं आमिर खान

‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर काम शुरू करने से पहले आमिर खान अपने दूसरे बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। बता दें, वह निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म ‘ललकारा’ में नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर इस साल अक्टूबर से मार्च 2027 तक इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे।

क्या है फिल्म ‘ललकारा’?

‘ललकारा’ की कहानी 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ हुई ऐतिहासिक क्रिकेट टेस्ट सीरीज और उस दौर के भारतीय कप्तान लाला अमरनाथ की जिंदगी से जुड़ी है। इस फिल्म का काम पूरा करने के बाद आमिर ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर ध्यान देंगे। ऐसे में अगर सबकुछ तय योजना के मुताबिक चलता है, तो अप्रैल 2027 से रैंचो, फरहान और राजू की कहानी एक बार फिर कैमरे के सामने शुरू हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN