Home rss business hindi 3 कंपनियों के आईपीओ ने किया कमाल, 1 के शेयरों में महज...

3 कंपनियों के आईपीओ ने किया कमाल, 1 के शेयरों में महज कुछ दिन में 105% की उछाल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Multibagger Stocks: एनएसई के आईपीओ ने भले ही निवेशकों की उम्मीदों के हिसाब से प्रदर्शन ना किया हो लेकिन कुछ कंपनियों ने शानदार रिटर्न दिया है। हीरो मोटर्स लिमिटेड, एसएस रिटेल लिमिटेड और जिंदल सुप्रीम इंडिया के शेयरों में उछाल का सिलसिला जारी है। जिसकी वजह से निवेशकों को तगड़ा फायदा हो रहा है। यह वो कंपनियां हैं जिनका आईपीओ इसी महीने आया है। बता दें, इन कंपनियों के शेयरों की कीमतों में 3 दिन में 105 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

हीरो मोटर्स

कंपनी की शेयर बाजार में कमजोर लिस्टिंग हुई थी। यह स्टॉक 2.26 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ 82.10 रुपये पर लिस्ट हुआ था। आईपीओ का प्राइस बैंड 84 रुपये प्रति शेयर था। हालांकि, लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिली है। शुक्रवार को स्टॉक की कीमतों में 20 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। जिसके बाद शेयरों का भाव 141.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, मौजूदा समय में कंपनी के शेयर 68 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे।

SS Retail

कंपनी ने शेयर बाजार में धमाकेदार अंदाज में एंट्री की थी। कंपनी के शेयरों की 50 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 639.10 रुपये प्रति शेयर पर लिस्टिंग हुई है। आईपीओ का प्राइस 424 रुपये प्रति शेयर था। शुक्रवार यानी आज कंपनी के शेयर 7.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 870 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। आईपीओ के प्राइस बैंड की तुलना में कंपनी के शेयरों का दाम 105 प्रतिशत बढ़ा है।

जिंदल सुप्रीम

इस कंपनी ने भी शेयर बाजार में धमाकेदार लिस्टिंग करने में सफल रहा था। स्टॉक 121.90 रुपये पर लिस्ट हुआ है। जोकि आईपीओ के इश्यू प्राइस 93 रुपये की तुलना में 31.08 प्रतिशत अधिक है। बता दें, शुक्रवार को इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। जिसके बाद स्टॉक का दाम 141.09 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यानी आईपीओ के प्राइस बैंड की तुलना में 51.71 प्रतिशत अधिक है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN