Home rss business hindi 3 कंपनी दे रही बोनस शेयर, 2 के शेयरों का बंटावार; कई...

3 कंपनी दे रही बोनस शेयर, 2 के शेयरों का बंटावार; कई कंपनियां ट्रेड करेंगी इस हफ्ते एक्स-डिविडेंड

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock in News: शेयर बाजार में इस हफ्ते 3 कंंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही हैं
  • इसमें से एक कंपनी की तरफ से 10 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा
  • दो कंपनियों के शेयरों का बंटवारा भी इसी सप्ताह होगा

Stock in News: यह हफ्ता काफी हलचल से भरा रहने वाला है। एक तरफ जहां शेयर बाजार में रिकवरी की उम्मीद निवेशक कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कई कंपनियां एक्स-डिविडेंड, एक्स-स्प्लिट और एक्स-बोनस ट्रेड करेंगी। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी किस दिन को रिकॉर्ड डेट तय की है।

कौन-कौन सी कंपनियों पर निवेशक बनाए रखें नजर

एमडीसी, पीटीसी इंडिया, Accelya Solutions India, Caspian Corporate Services, Skyways Air Services आदि ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। वहीं, जीटीवी इंजीनयरिंग, पीएच कैपिटल उन 3 कंपनियों में से हैं जो एक्स-बोनस ट्रेड करेंगी। कुछ कंपनियों के शेयरों का बंटवारे का भी ऐलान हुआ है। जोकि इसी हफ्ते है।

कौन सी कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड

एनएमडीसी लिमिटेड की तरफ से एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी के शेयर 5 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। पीटीसी इंडिया लिमिटेड के शेयर 5.50 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस कंपनी ने 7 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। Accelya Solutions India Ltd की तरफ से 35 रुपये का डिविडेंड, Caspian Corporate Services Ltd की तरफ से 0.50 रुपये, स्काईवे एयर सर्विसेज लिमिटेड की तरफ से 0.25 रुपये का डिविडेंड देने का फैसलाा किया है। यह सभी कंपनियां 9 अक्टूबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी।

दो कंपनियों के शेयरों का बंटवारा

BLS EServices Ltd के शेयरों को दो हिस्सों में बांटने का फैसला किया है। कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। शेयर बाजार में 6 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। Shankara Buildpro Ltd के शेयरों का भी बंटवारा होने जा रहा है। यह कंपनी 8 अक्टूबर को एक्स-स्प्लिट ट्रेड करने वाली है। कंपनी के शेयरों को 5 टुकड़ों में बांटा जाएगा।

3 कंपनियों की तरफ से बोनस शेयर दिया जा रहा है

GTV Engineering Ltd के शेयर 7 अक्टूबर की तारीख को एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। कंपनी की तरफ से 2 शेयर बोनस दिया जाएगा। पीएच कैपिटल ने 1 पर 10 शेयर बोनस के तौर पर बांटने की घोषणा की है। यह दोनों कंपनियां 7 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित तय किया है। MoldTek Technologies Ltd के शेयर 9 अक्टूबर को एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 9 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN