Home rss business hindi 3 महीने में 170% का रिटर्न, आज 52 वीक हाई पर पहुंचा...

3 महीने में 170% का रिटर्न, आज 52 वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक, 7% की तेजी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Multibagger Stock: एक तरफ घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। तो वहीं दूसरी तरफ Morepen Laboratories के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का दाम आज 7 प्रतिशत की उछाल हासिल करने में सफल रहा है। बता दें, महज 3 महीने में ही इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

52 वीक हाई पर पहुंचा मल्टीबैगर स्टॉक

बीएसई में आज सोमवार को यह शेयर 116.35 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 122.05 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का शेयर बाजार में नया 52 वीक हाई है। बता दें, मार्केट के बंद होने के समय पर शेयरों का दाम 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 118.60 रुपये था। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 33.44 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 6498 करोड़ रुपये का है।

आज की तेजी के पीछे की वजह क्या है?

Morepen Laboratories ने दी जानकारी में बताया है कि उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने का पहला चरण समय से पहले पूरा हो गया है। जिसकी वजब से अब रिएक्टर की क्षमता API और CDMO 535 किलोवाट से बढ़कर 614 किलोवाट पहुंच गया है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?

Morepen Laboratories ने पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। पहली तिमाही के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 56.35 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का लाभ 394 प्रतिशत बढ़ा है। रेवन्यू की बात करें तो इसमें सालाना आधार पर 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 575.31 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले तिमाही में कंपनी की आय 429.64 करोड़ रुपये थी। बता दें, EBITDA में सालाना आधार पर 207 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

शेयर बाजार प्रदर्शन शानदार रहा है?

पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 48 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 महीने में स्टॉक की कीमतों में 170 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 6 महीने में पोजीशनल निवेशकों को 188 प्रतिशत का लाभ मिला है।

1 साल में मल्टीबैगर स्टॉक 140 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 3 साल में स्टॉक का दाम 196 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 10 सालों से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 419 प्रतिशत का फायदा हो चुका है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN