Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार BB 20: प्रीमियर एपिसोड पर पब्लिक का रिव्यू, किसी ने की तारीफ,...

BB 20: प्रीमियर एपिसोड पर पब्लिक का रिव्यू, किसी ने की तारीफ, किसी ने जमकर कोसा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/07/1200x900/SalmnaK_1788777983087_fc2fec42-91a3-4c8f-b5b9-dcfb45c5e8fc_1788777989640_e0acf10c-8fc1-47ec-a677-bd852aff2335_7fc90b11-d86c-4590-b5dc-34d4e73f1fdd_f4b77a59-5240-4780-aaaf-a25724786f54.jpg

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का प्रीमियर एपिसोड रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर लोगों में इस पर अपना रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया है।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20′ के प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की इसके बारे में राय आनी शुरू हो गई है। प्रीमियर एपिसोड के बाद ऑडियंस दो हिस्सों में बंट गई है। एक तरफ वो लोग हैं जो बिग बॉस से 20वें सीजन से खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ वो लोग हैं, जिन्हें इसमें खास मजा नहीं आया। सलमान खान के शो को कई सीजन से फॉलो कर रहे लोगों में कुछ ने तो अभी से वाइल्ड कार्ड एंट्री की डिमांड करना शुरू कर दिया है। तो चलिए जानते हैं बिग बॉस 20 के प्रीमियर एपिसोड पर कैसा है पब्लिक का रिएक्शन।

सेलेब्स को पहचान ही नहीं पा रहे लोग

मैरी कॉम, कनिका मान, स्काउट, गुल्लू और उदिति जैसे खिलाड़ियों को उतना पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला है। बिग बॉस 20 के लिए जिन सेलेब्रिटीज को इस बार चुना गया है, उस पूरे लाइनअप से ही कई लोग निराश नजर आए। पब्लिक के रिएक्शन की बात करें तो एक यूजर ने X पर लिखा- सस्ते बिग बॉस जैसा लग रहा है। ऐसा जैसे सारे चोर ही घर में घुस आए हैं। मैं तो इनमें से आधे लोगों को भी नहीं जानता। जहां कई लोगों को शो का हिस्सा बने सेलेब्रिटीज पहचान ही नहीं आ रहे, वहीं कुछ को यह सीजन काफी मजेदार लग रहा है।

फैंस ने पहले ही दिन चुने अपने फेवरिट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- क्या मैं अकेला हूं जिसे बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट पसाद आ रहे हैं? ये काफी मजेदार हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं जिन्होंने पहले एपिसोड में ही अपने फेवरिट कंटेस्टंट चुन लिए हैं। एक यूजर ने लिखा- बिग बॉस 20 के पहले दिन के मेरे पसंदीदा कंटेस्टेंट गुल्लू, स्काउट और उदिति। ओलंपिक चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम की एंट्री ने भी इंटरनेट पर हलचल मचा दी। एक यूजर ने बॉक्सिंग चैंपियन को घर में देखकर एक्साइटेड होते हुए लिखा, “छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम बिग बॉस के घर में आ रही हैं? सीजन की शुरुआत ऐसे ही होनी चाहिए!”

किसी ने की तारीफ, किसी ने जमकर कोसा

यूजर ने जंगल की थीम वाले घर को देखकर लिखा- 2X लाइफलाइन की भी तारीफ करनी होगी। किसी ने पूछा है कि आखिर मैरी कॉम की ऐसी क्या मजबूरी रही होगी, तो वहीं एक यूजर ने लिखा- मुझे तो बिग बॉस 20 पसंद आ रहा है, थोड़ी नई वाइब दे रहा है। मुझे समझ में नहीं आ रहा कि ऑडियंस को इसमें क्या पसंद नहीं आ रहा है। एक शख्स ने कमेंट किया- मेरा तो कंटेस्टेंट लिस्ट देखकर ही मूड खराब हो गया। इस सबके अलावा ऐसे मिले जुले कमेंट खूब देखने मिले कि- मनोज तिवारी की बेटी कौन? यह एमसी स्टैन जैसा कौन आया है? लाइव फीड काफी बोरिंग लग रही है। वगैरह वगैरह।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN