Source :- LIVE HINDUSTAN
खाने पीने का असर सीधा हमारे शरीर पर होता है। चाहें आप अनहेल्दी चीजें खाएं या फिर हेल्दी इनका सीधा असर आपकी बॉडी पर दिखने लगता है। 30 दिन तक रोजाना 1 आंवला खाने वाली डायटीशियन ने बॉडी में कुछ बदलावों को महसूस किया, जिन्हें आपको जानना चाहिए।
विटामिन सी से भरपूर आंवला सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। बहुत से लोग इसका इस्तेमाल मुरब्बा बनाने के लिए करते हैं तो कुछ इसे कच्चा खाते हैं। माना जाता है कि एक आंवला कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। मीनू शेवेथा फिटनेस एंट क्लीनिकल न्यूट्रीशनिस्ट ने जब इसे लगातार 30 दिनों तक खाया तो उन्होंने शरीर में कुछ बदलावों को महसूस किया। देखिए एक्सपर्ट की किन समस्याओं से उन्हें छुटकारा मिला।
1) पाचन बेहतर- डायटीशियन ने बताया कि रोजाना आंवला खानेसे कब्ज कम हो गई और वह हर सुबह अपने पेट की गति को ठीक से महसूस कर पा रही थी।आंवला में फाइबर और ऐसे यौगिक होते हैं जो पेट के हेल्थ को बेहतर बनाते हैं, जिससे मल त्याग में सुधार होता है और पाचन क्रिया आरामदायक हो जाती है।
2) स्किन में निखार- एक्सपर्ट ने बताया कि उनकी स्किन आमतौर पर रूखी और बेजान रहती है, तो आंवला खाने के बाद ये हाइड्रेटेड दिखने लगी और त्वचा का रंग निखरने लगा। इसके अलावा ताजगी भरी चमक और दाग-धब्बे काफी कम हो गए। आंवला विटामिन सी का एक समृद्ध प्राकृतिक स्रोत है, जो कोलेजन उत्पादन और स्किन को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने के लिए जरूरी है।
3) हेल्दी हेयर- उन्होंने बताया कि पहले उनके बाल रूखे और उलझे रहते थे, लेकिन आंवला खाने के बाद ये ज्यादा हेल्दी और उलझे हुए नहीं रहे। इसके अलावा बालों का झड़ना भी थोड़ा कम हुआ है। क्योंकि विटामिन सी बालों के रोम के आसपास कोलेजन को सहारा देता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं जो बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।
4) कम बीमार पड़ना- डायटीशियन को हर महीने कम से कम एक हफ्ते तक सर्दी-जुकाम और नाक बहने की समस्या रहती थी। हालांकि आंवाला खाने के बाद ये कम हो गई। आंवला में मौजूद विटामिन सी और पॉलीफेनॉल इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद करते हैं।
5) एनर्जी स्थिर महसूस हुई- आंवला आयरन के हेल्थ अवशोषण में मददगार हो सकता है क्योंकि विटामिन सी खाने से आयरन को अवशोषित करने की शरीर की क्षमता को बढ़ाता है।
6) पेट फूलने की समस्या कम हुई- आंवला में मौजूद फाइबर और पाचन में मददगार यौगिक खाने के बाद पेट भारी महसूस होने की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं।
7) ब्लड शुगर नियंत्रण में सुधार- रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ आंवला लेने से इंसुलिन सेंसटिविटी में सुधार हो सकता है और खाने के बाद ब्लड शुगर के लेवल में अचानक वृद्धि को कम किया जा सकता है।
8) एंटी इंफ्लामेटरी इफेक्ट- आंवला में गैलिक एसिड, एलेजिक एसिड और टैनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पुरानी सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद करते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






