Home rss world hindi 300 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों के लिए मुसीबत; लंदन में जबर्दस्त...

300 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों के लिए मुसीबत; लंदन में जबर्दस्त अफरा-तफरी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ब्रिटेन में मंगलवार को हवाई यात्रियों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा। यहां पर 300 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। ऐसा एयर ट्रैफिक कंट्रोल प्रोवाइडर नैट्स को हुई तकीनीकी समस्या चलते ऐसा हुआ।

ब्रिटेन में मंगलवार को हवाई यात्रियों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा। यहां पर 300 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। ऐसा एयर ट्रैफिक कंट्रोल प्रोवाइडर नैट्स को हुई तकीनीकी समस्या चलते ऐसा हुआ। जानकारी के मुताबिक हीथ्रो, गैटविक, मैनचेस्टर और स्टैंस्टेड जैसे बड़े एयरपोर्ट पर कैंसिलेशन और देरी का असर देखने को मिला। नैट्स की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमने पता लगाया है कि समस्या हमारे फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में थी। हमारे इंजीनियर साइट पर हैं और काम कर रहे हैं ताकि सामान्य संचालन जल्द से जल्द फिर से शुरू हो सके। हमें यात्रा में हो रहे लगातार व्यवधान का एहसास है। इसके लिए हम ईमानदारी से माफी चाहते हैं। बयान में आगे कहा गया कि फ्लाइट्स अभी भी रवाना हो रही हैं और हवाई क्षेत्र खुला है। हालांकि सुधार में कुछ समय लगेगा।

आयरलैंड तक असर

फ्लाइट्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट, फ्लाइटराडार24, ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस समस्या के चलते लंदन फ्लाइट जानकारी क्षेत्र के सभी हवाई अड्डों पर आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर कड़े नियंत्रण लग गए हैं। एडीजबर्ग एयरपोर्ट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इसके संचालन पर भी इस समस्या का असर पड़ सकता है। आयरलैंड में डबलिन एयरपोर्ट ने कहा कि हवाई अड्डे पर आने और जाने वाली फ्लाइट्स में भी व्यवधान हो रहे हैं।

लंदन लूटन और बर्मिंघम हवाई अड्डों में देरी या रद्द होने की खबरें मिलीं। साथ ही अबरडीन और ग्लासगो में भी ऐसी समस्या हुई है। वहीं, डबलिन हवाई अड्डे ने भी कहा कि कुछ आने और जाने वाली उड़ानों में देरी हो सकती है। ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि तकनीकी समस्या उनकी उड़ानों को प्रभावित कर रही है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि यह पूरी तरह से हमारे नियंत्रण से बाहर है। हमारी टीमों के उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य पर पहुंचाने की कोशिश करते हुए, हम अपने ग्राहकों से संपर्क में हैं।

हालांकि, देरी के कारण होने वाला असर कई घंटों तक रहने और बुधवार तक भी जारी रहने की उम्मीद है। एनएटीएस ने एक बयान में कहा कि हमने समस्या का समाधान कर दिया है और हमारी उड़ान प्रणाली अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। एनएटीएस ने कहा कि हम सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए विमानन कंपनियों और हवाई अड्डों के साथ मिलकर लगातार काम कर रहे हैं। आज लोगों की यात्रा में हुई परेशानी के लिए हम दिल से माफी मांगते हैं।

लंदन के हीथ्रो, गैटविक और स्टैनस्टेड हवाई अड्डों के साथ-साथ इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के अन्य हवाई अड्डों पर भी विमानों के उड़ान भरने और उतरने के कार्यक्रम प्रभावित हुए। कई विमानों को दूसरे यूरोपीय देशों में वैकल्पिक हवाई अड्डों की ओर भेज दिया गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN