Home - 3000 रुपये तक महंगे हो जाएंगे Lava स्मार्टफोन, 15 नवंबर से लागू...

3000 रुपये तक महंगे हो जाएंगे Lava स्मार्टफोन, 15 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Lava ने भी अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कहा कि वे अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। नई कीमतें 15 नवंबर से लागू हो जाएंगी।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन देसी ब्रांड Ai+ ने अपने स्मार्टफोन्स कीमतों में 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी और अब लावा भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। अब लावा ने भी अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि वैश्विक स्तर पर चिप की सप्लाई में लगातार आ रही कमी के कारण यह कदम उठाया जा रहा है। कंपनी के एक बयान के अनुसार, फोन की कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी और नई कीमतें 15 नवंबर से लागू हो जाएंगी।

Lava का कहना है कि फोन की कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी और नई कीमतें 15 नवंबर से लागू हो जाएंगी।

कंपनी ने कहा – नई कीमतें लागू होने से पहले उठा लें फायदा

लावा का कहना है कि “मौजूदा इंडस्ट्री के हालात और मेमोरी की लगातार कमी को देखते हुए, हमें अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो की कीमतों में 3,000 रुपये तक का इजाफा करना पड़ रहा है और यह बदलाव 15 नवंबर, 2026 से लागू होगा। जो ग्राहक अपने डिवाइस को अपग्रेड करना चाहते हैं, उनके लिए अभी एक बेहतरीन मौका है, क्योंकि हमारे प्रोडक्ट्स प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क पर अभी फेस्टिव प्राइस कीमतों पर उपलब्ध हैं। हम ग्राहकों को सलाह देंगे कि कीमतों में बदलाव लागू होने से पहले, वे इन ऑफर्स का पूरा फायदा उठा लें।”

चिप की कमी से हो रही बढ़ोतरी

दरअसल, वैश्विक स्तर पर चल रही चिप की कमी के कारण सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित हो गई है, जिससे ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) के लिए खरीद लागत बढ़ गई है। इसलिए कंपनी फोन की कीमतों में इजाफा करके इसकी भरपाई कर रही हैं।

कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब देश में फेस्टिव सीजन का दौर चल रहा है, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। हालांकि, लावा ने कहा कि तय समय-सीमा (यानी 15 नवंबर) खत्म होने से पहले तक मौजूदा स्टॉक पुरानी कीमतों पर ही उपलब्ध रहेगा।

नई कीमतें ऑफलाइन और ऑनलाइन सभी के लिए

कहा जा रहा है कि ये बदलाव लावा के पूरे रिटेल नेटवर्क पर लागू होंगे, जिसमें देशभर के ऑनलाइन पार्टनर प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट दोनों शामिल हैं। हालांकि, अभी कंपनी ने यह नहीं बताया है कि किस फोन की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है।

30 हजार से कम कीमत वाले सेगमेंट पर कंपनी का फोकस

लावा देश में सस्ते स्मार्टफोन बेचने के लिए जाना जाता है और यह चीनी व कोरियाई कंपनियों से मजबूती से मुकाबला कर रहा है। काउंटरपॉइंट के अनुसार, Q3 2026 में Ai+ समेत भारतीय ब्रांड्स की बाजार हिस्सेदारी करीब 7 प्रतिशत रही। लावा 30 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट पर फोकस करता है क्योंकि वहां वॉल्यूम ज्यादा है। कंपनी बजट और मिड सेगमेंट पर ही ध्यान देना चाहती है और सिर्फ स्मार्टफोन बिजनेस में रहना चाहती है। लावा ने कहा कि जो लोग अपना फोन अपग्रेड करना चाहते हैं, उनके लिए अभी अच्छा मौका है क्योंकि लावा फोन्स अभी ई-कॉमर्स और ऑफलाइन स्टोर्स पर फेस्टिव प्राइस पर उपलब्ध हैं। कंपनी ने ग्राहकों को लवाह दी है कि इससे पहले की नई कीमतें लागू हो जाएं, वे चल रहे ऑफर्स का फायदा उठा लें।

Amazon पर मिल रहे इन Lava फोन्स पर विचार किया जा सकता है

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN