Home - 32 से 85 इंच तक के नए Smart TV लाया शाओमी, बेजललेस...

32 से 85 इंच तक के नए Smart TV लाया शाओमी, बेजललेस डिजाइन; साउंड भी दमदार

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Xiaomi 32 इंच से लेकर 85 इंच तक के नए टीवी मॉडल लेकर आया है। नई टीवी सीरीज का नाम Xiaomi TV A Pro e Series है। सभी टीवी दिखने में एक समान है। सीरीज के कुछ मॉडल 4K सपोर्ट के साथ आते हैं। देखें इनमें क्या-क्या खास मिलता है…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Xiaomi बड़ी स्क्रीन वाले नए स्मार्ट टीवी लेकर आ गया है। शाओमी ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर TV A Pro e सीरीज को लिस्ट किया है, जिसमें 32 इंच से लेकर 85 इंच तक के मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने फिलहाल इनकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। नए टीवी में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और बेजललेस डिजाइन मिलता है। पूरी रेंज में डिजाइन एक जैसा है। हर मॉडल में मेटल फ्रेम और पतले बेजेल दिए गए हैं। 32e मॉडल का वजन 3.1kg है, जबकि टॉप 85e मॉडल का वजन 26.8 kg तक है।

शाओमी ने नई TV A Pro e सीरीज को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया है और फिलहाल इनकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

चलिए एक नजर डालते हैं शाओमी के नए टीवी में क्या-क्या खास है…

OLED डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट

4K लाइनअप में 43e, 50e, 55e, 65e, 75e और 85e मॉडल शामिल हैं। इन सभी छह मॉडलों में QLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है, जो 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करते हैं। ये क्वाड-कोर कॉर्टेक्स-A55 प्रोसेसर और माली-G52 जीपीयू पर चलते हैं।

छह में से पांच मॉडल एचडीएमआई के जरिए ‘गेम बूस्ट’ मोड में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करते हैं। यह फीचर 50e, 55e, 65e, 75e और 85e में उपलब्ध है, लेकिन केवल 1080p रिजॉल्यूशन पर। 43e में इसके सपोर्ट का कोई जिक्र नहीं है। सभी छह 4K मॉडल में तीन एचडीएमआई पोर्ट हैं, जिनमें से एचडीएमआई 2 पोर्ट eARC और ALLM को सपोर्ट करता है।

पावरफुल साउंड भी

दो सबसे बड़े मॉडलों में ऑडियो को अपग्रेड किया गया है। कंपनी का कहना है कि 75e और 85e मॉडल में 15W के दो स्पीकर दिए गए हैं, जबकि अन्य चार 4K मॉडल में 10W के दो स्पीकर मिलते हैं। नई रेंज के सभी टीवी, डॉल्बी ऑडियो, DTS और DTS वर्चुअल साउंड को सपोर्ट करते हैं।

4K मॉडल के बीच HDR सपोर्ट भी थोड़ा अलग है। कंपनी का कहना है कि इसके 43e, 55e, 65e, 75e और 85e मॉडल HDR10+, HDR10 और HLG को सपोर्ट करते हैं। हालांकि, 50e केवल HDR10 और HLG सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है।

टीवी में जेमिनी का सपोर्ट भी

सभी मॉडल गूगल टीवी ओएस पर चलाते हैं। 4K मॉडल गूगल असिस्टेंट और जेमिनी के साथ लिस्टेड हैं, हालांकि कंपनी का कहना है कि जेमिनी केवल 18 साल और उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए चुनिंदा देशों और भाषाओं में उपलब्ध है। इन मॉडल में ऐप्पल एयरप्ले और गूगल कास्ट का सपोर्ट भी है।

32 इंच वाले मॉडल में 1366×768 का एचडी रिजॉल्यूशन है, जबकि 43 इंच और 50 इंच मॉडल फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ आते हैं। इन तीनों में भी QLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन शाओमी ने इनके लिए MEMC, एयरप्ले या जेमिनी सपोर्ट का जिक्र नहीं किया है। साथ ही, 4K मॉडल में मिलने वाले तीन एचडीएमआई पोर्ट की जगह, इनमें केवल दो एचडीएमआई पोर्ट दिए गए हैं।

Amazon पर मिल रहे इन Smart TV पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN