Source :- KHABAR INDIA TV
भारतीयों के बीच जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकी लैंड रोवर डिफेंडर की कीमतों में 34 लाख रुपये तक की भारी-भरकम गिरावट आने वाली है। जी हां, लग्जरी ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) इंडिया ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Defender 110 का पुणे स्थित प्लांट में उत्पादन शुरू कर दिया है। कीमतों में बड़ी गिरावट आने की वजह से डिफेंडर की मांग में और ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
भारत में डिफेंडर के 16 वैरिएंट बेचती है कंपनी
भारत में मैन्यूफैक्चरिंग शुरू होने से डिफेंडर के टॉप मॉडल की कीमत 34 लाख रुपये तक घट जाएगी। भारत में अभी लैंड रोवर डिफेंडर के कुल 16 वैरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। दिल्ली में इनका ऑन-रोड प्राइस 1.24 करोड़ रुपये से लेकर 3.02 करोड़ रुपये तक है।
कंपनी को डिफेंडर की बिक्री में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद
कंपनी को उम्मीद है कि भारत में मैन्यूफैक्चरिंग शुरू होने से डिफेंडर की कीमतों में आने वाली गिरावट के बाद इस पॉपुलर एसयूवी की बिक्री में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी। जेएलआर इंडिया ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि भारत अब यूरोप के बाहर डिफेंडर की लोकल मैन्यूफैक्चरिंग करने वाला पहला बाजार बन गया है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट के लिए डिफेंडर की मैन्यूफैक्चरिंग स्लोवाकिया के नित्रा स्थित जेएलआर प्लांट में ही जारी रहेगा। ये प्लांट डिफेंडर के उत्पादन का प्रमुख केंद्र बना रहेगा और डिफेंडर ऑक्टा, डिफेंडर 90 और डिफेंडर 130 समेत ग्लोबल मॉडल्स की मैन्यूफैक्चरिंग करता रहेगा।
कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है डिफेंडर
जेएलआर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन अंबा ने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में भारत में डिफेंडर की 9000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं और ये कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। उन्होंने कहा कि पुणे में इस मॉडल की मैन्यूफैक्चरिंग शुरू करने का फैसला भारत में कंपनी की विस्तार योजनाओं और यहां की टीम तथा भागीदारों की गुणवत्ता पर उसके भरोसे को दर्शाता है।
डिफेंडर की लोकल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी की ‘रिइमैजिन’ स्ट्रैटिजी का अहम हिस्सा
टाटा ग्रुप की कंपनी जेएलआर के चीफ कमर्शियल ऑफिसर लेनार्ड हूर्निक ने कहा कि डिफेंडर की लोकल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी की ‘रिइमैजिन’ स्ट्रैटिजी का अहम हिस्सा है। इससे भारतीय ग्राहकों की मांग के अनुरूप तेजी से सप्लाई करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने बताया कि भारत में डिफेंडर एक्स-डायनेमिक एचएसई वैरिएंट में 2.0 लीटर एवं 3.0 लीटर पेट्रोल इंजन और 3.0 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन्स में उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़ें
27 October, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में जोरदार तेजी
SOURCE : KHABAR INDIA TV




