Home LIFESTYLE NEWS HINDI 35 सालों से लगा रहीं ब्लीच! कॉस्मेटिक इंजीनियर ने बताया इस्तेमाल का...

35 सालों से लगा रहीं ब्लीच! कॉस्मेटिक इंजीनियर ने बताया इस्तेमाल का सही तरीका

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चेहरे पर ब्लीच लगाने को लेकर कहा जाता है कि इससे चेहरे पर पिग्मेंटेशन, एक्ने,जलने, धब्बे , रैशेज पड़ने का डर होता है। जबकि इंटरनेट पर कॉस्मेटिक इंजीनयर ने बताया कि वो पिछले 35 साल से चेहरे पर ब्लीच का इस्तेमाल करती आ रही हैं और कभी भी उन्हें चेहरे पर पिग्मेंटेशन, रैशेज या फिर धब्बे नहीं पड़े। उन्होंने अपने ब्लीच यूज करने का सेफ तरीका फैंस के साथ शेयर किया है और बताया है कि आखिर वो कैसे ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं। चेहरे के अनचाहे बालों को बिना किसी दर्द, जलन या इरिटेशन के चेहरे से गायब करने का ये आसान तरीका है। जिसे कई बार लेडीज अंडरइस्टीमेट कर देती हैं। दरअसल, ब्लीच का इस्तेमाल स्किन को लाइट करने के लिए नहीं होता बल्कि ये चेहरे के बालों को हल्का सुनहरा करता है। ये टैनिंग हटाने का काम नहीं करता है। इंजीनियर ने बताया कि उन्होंने अपने चेहरे पर बाल हटाने के लिए कभी भी रेजर, थ्रेडिंग जैसे किसी ट्रीटमेंट का इस्तेमाल नहीं किया है और वो सालों से एक ही ब्लीच का इस्तेमाल करती आ रही हैं।

कैसे काम करता है ब्लीच

ब्लीच का इस्तेमाल टैन को दूर करना नहीं है। ये केवल ऑक्सीडाइजेशन प्रोसेस को फॉलो करता है और बालों के मेलानिन को हल्का या गोल्डन कर देता है। जिससे चेहरे के बाल आसानी से शरीर के साथ मिक्स हो जाते हैं क्योंकि वो गोल्डन रंग के नजर आने लगते है और बालों का कालापन खत्म हो जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN